बिरजू की ताल पर थिरकने को बेताब गज-गामिनी
फिल्म देवदास का सदाबहार गीत.. काहे छेड़े मुझे... की धुन जब आज भी बजती है लोग एकदम से रूक जाते हैं और आंख बंद करके मोहिल माधुरी दीक्षित के रूप को याद करने लगते हैं। अस्सी किलो के लहंगे को पहन कर माधुरी ही इस गाने पर थिरक सकती थीं।
इस प्रसिद्ध गाने को कोरियोग्राफ किया था कथक सम्राट बिरजू महाराज ने। इस गाने के बाद बिरजू महाराज ने कहा था कि माधुरी जैसे डांसर कभी-कभी पैदा होते हैं। माधुरी का तो अंग-अंग हिलता है।
पूरे 13 साल बाद माधुरी को एक बार फिर से बिरजू महाराज जी कोरियोग्राफ करने जा रहे हैं फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में। जिसकी शूटिंग इन दिनों सीतापुर में हो रही हैं। फिल्म विशाल भारद्वाज की है जिसे निर्देशित कर रहे हैं अभिषेक चौबे। फिल्म सुपरहिट फिल्म 'इश्किया' की सीक्वेल हैं।माधुरी को कोरियोग्राफ करने पर खुश होते हुए कथक सम्राट ने कहा कि माधुरी को निर्देशित करना अपने आप में एक गौरव पूर्ण बात है। उनकी तारीफ के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं उन्हें तो मां सरस्वती ने खुद वरदान दिया है। आप फिल्म देखने के बाद ही उनकी मेहनत का अंदाजा लगा पायेंगे। देखते हैं कि माधुरी के लिए बिरजू महाराज के यह शब्द कितने ही साबित होते हैं?


Click it and Unblock the Notifications












