दिल को पागल करने वाली माधुरी का है आज जन्मदिन

अपनी अदाओं से सबके दिलों की धड़कनें बढ़ा देने वाली बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। खूबसूरती में आज भी उनका कोई सानी नहीं है। अगर उनकी मुस्कान की बात करें तो आज भी उनकी मोहक मुस्कान के लाखों दीवाने हैं।

madhuri dixit

आज भी बॉलीवुड में उनकी अलग ही जगह है। 80 और 90 के दशक में माधुरी ने अपने डांस और अदाकारी का ऐसा जलवा बिखेरा कि हर किसी के दिल में माधुरी ने घर कर लिया। 15 मई 1967 मुंबई के मराठी परिवार में जन्मी माधुरी दीक्षित बचपन से डॉक्टर बनना चाहती थीं। शायद यही कारण है कि उन्होंने अपने जीवनसाथी के रूप में एक डॉक्टर ही चुना।


उनके पति श्रीराम नेने एक सफल चिकित्सक हैं। उन्हें बचपन से ही डांस में दिलचस्पी थी। डांस के लिए माधुरी ने आठ वर्ष का प्रशिक्षण लिया। साल 2008 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री के सम्मान से सम्मनित किया।

माधुरी ने अपने अभिनय की शुरूआत सन 1984 में 'अबोध' नाम की फिल्म से की। लेकिन उन्हें सफलता 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' से मिली। इसके बाद माधुरी ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। राम लखन, परिन्दा, त्रिदेव, किशन कन्हैया, बेटा, प्रहार जैसी कई सुपरहिट फिल्में माधुरी के नाम है। खलनायक, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, पुकार और देवदास जैसी फिल्में आज बॉलीवुड की नायिकाओं के लिए आदर्श है।

उनकी फिल्मों के चलते उन्हें कई बार फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया है। 1999 में हार्ट सर्जन श्रीराम माधव नेने से शादी के बाद वह अमेरिका में जाकर बस गईं। जिसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। आज इनके आरिन और रिहान नामके दो बेटे भी हैं। काफी लंबे समय तक बॉलीवुड से दूर रहने वाली माधुरी 2011 में अपने परिवार के साथ वापस मुंबई रहने चली आईं।

माधुरी दीक्षित की सादगी भरी सुंदरता से मशहूर आर्टिस्ट मकबूल फिदा हुसैन भी नही बच सके थे। उन्होंने माधुरी की पेंटिंग्स के साथ-साथ उन्हें लेकर एक आर्ट फिल्म गज गामिनी भी बनाया। साल 2007 में रिलीज हुई माधुरी दीक्षित की फिल्म 'आजा नच ले' के लिए एम एफ हुसैन ने पूरा एक थियेटर ही बुक करवाया था।

फिलहाल माधुरी एक बार फिर से फिल्मों में वापसी का अगाज कर चुकी हैं। जल्द ही वह फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में नजर आएंगी। इसके अलावा महिला गैंगस्टर पर गुलाब गैंग के नाम से एक फिल्म बन रही है। इसमें माधुरी गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X