..................... माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही ने एक साथ हिलाई कमरिया, सेक्सी डांस VIDEO देख फैंस बोले- हाय गर्मी!| Madhuri Dixit and Nora Fatehi sexy dance video from dance deewane 3 - Hindi Filmibeat

माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही ने एक साथ हिलाई कमरिया, सेक्सी डांस VIDEO देख फैंस बोले- हाय गर्मी!

By Filmibeat Desk

एक वीडियो में डबल धमाका फैंस को देखने को मिला है। जिसमें दो दो बॉलीवुड हसीनाएं डांस करती दिख रही हैं। जी हां, माधुरी दीक्षित ने हॉट वीडियो शेयर किया है जिसमें दिलबर दिलबर फेम नोरा फतेही के साथ वह ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। डांस दीवाने 3 के स्टेज पर नोरा फतेही और माधुरी दीक्षित शानदार डांस से फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। इस वीडियो को जमकर पसंद किया जा रहा है। फैंस ने ढेर सारे कमेंट्स भी किए, और दोनों की जमकर तारीफ की।

'डांस दीवाने 3' में मेहमान बनकर पहुंचीं नोरा फतेही ने इस स्टेज पर माधुरी दीक्षित के साथ कमर मटकाई। इस बार वह दिलबर दिलबर या अपने गाने पर नहीं बल्कि माधुरी दीक्षित के 90 दशक के गाने मेरा पिया घर आया पर डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों को एक साथ डांस करते देख फैंस खुश हो गए हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर खासा पसंद की जा रही है।

Madhuri Dixit

इस गाने के अलावा चैनल ने भी दोनों हसीनाओं का एक अलग डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें नोरा फतेही के आइटम सॉन्ग दिलबर दिलबर पर माधुरी दीक्षित नाचती नजर आ रही हैं। बता दें ये डांस दीवाने सीजन 3 में माधुरी दीक्षित बतौर जज नजर आ रही हैं जबकि नोरा गेस्ट के तौर पर शो में दिखीं। माधुरी इस रियालिटी को के दो सीजन में भी जज के तौर पर नजर आ चुकी हैं।

पिंक लंहगे में माधुरी दीक्षित ने कहर ढाया

पिंक लंहगे में माधुरी दीक्षित ने कहर ढाया

माधुरी दीक्षित ने इस वीडियो में पिंक लंहगा कैरी किया है। उन्होंने खुद इस लुक से जुड़ी ढेर सारी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

 नोरा फतेही का सेक्सी लुक

नोरा फतेही का सेक्सी लुक

नोरा फतेही इस शो में एक बार फिर सेक्सी लुक में ही नजर आईं। उन्होंने स्टाइलिश स्लिम फिट गाउन कैरी किया। नोरा ने भी अपने लुक वाली ढेर सारी फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

डांस दीवाने 3 के सेट पर कोरोना से मच चुका हड़कंप

डांस दीवाने 3 के सेट पर कोरोना से मच चुका हड़कंप

कुछ दिन पहले ही डांस दीवाने शो पर कोरोना का हड़कंप देखने को मिला था। शो के जज व डांसर धर्मेश व अन्य 3 कंटेस्टेंट कोरोना की चपेत में आ गए थे।

माधुरी ने नहीं छोड़ा शो

माधुरी ने नहीं छोड़ा शो

डांस दीवाने 3 के सेट पर कोरोना संक्रमित के केस आने के बाद कहा जा रहा था कि माधुरी शो छोड़ सकती हैं या फिर ब्रेक ले लेंगी। लेकिन एक बार फिर माधुरी ने इस शो को जज किया।

शूटिंग बंद

शूटिंग बंद

महाराष्ट्र में हाल में ही 15 दिनों के लिए सख्ती बढ़ाते हुए लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिसके बाद टीवी से लेकर फिल्मों की शूटिंग बंद है। ऐसे में माना जा रहा है कि एक बार फिर शो के रिपीट टेलिकास्ट देखने पड़ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X