पुराने दिनों की तरह एक साथ फिर डांस करते नजर आई माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर, वीडियो हुआ वायरल

Madhuri Dixit and Karisma Kapoor: हिंदी सिनेमा जगत की दो अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर का एक साथ बहुत ही प्यारा सा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें दोनों साथ में डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस को पुराने दिन याद आ गए, जब दोनों साथ में फिल्म किया करती थी।
माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर-
माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। डांसिंग डीवा के नाम से फेमस ये दोनों एक्ट्रेस आज भी गजब की फिट और एक्टिव हैं। करिश्मा और माधुरी की जोड़ी जब साथ नज़र आई तो फैंस के जहन में एक बार फिर फिल्म 'दिल तो पागल है' की यादें ताजा हो गईं।
सोशल मीडिया पर करिश्मा- माधुरी का वीडियो-
करिश्मा कपूर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो अपनी डांस पार्टनर रही माधुरी दीक्षित के साथ ठुमके लगा रही हैं, दोनों एक्टेस रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के गाने 'बलम पिचकारी' पर शानदार डांस मूव्स दिखा रही हैं।
करिश्मा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'ईएनवाई की दोस्ती के लिए डांस'। फैंस इस वीडियो वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। दोनों की खूबसूरती और लुक्स को देख फैंस दोनों एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
गौरतलब है कि, माधुरी और करिश्मा का दिल को पागल है में Envy डांस किया था। इंस्ट्रूमेंट्ल बीट्स पर दोनों एक्ट्रेस ने जो डांसिंग मूव्स दिखाए थे, उन्हें देखकर आपके भी पैर थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे। शाहरुख खान के साथ फिल्म दिल तो पागल है में माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर को भी बेहद पसंद किया गया था।
करिश्मा और माधुरी का वर्कफ्रंट-
माधुरी दीक्षित डांसिंग रिएलिटी शोज और एक्टिंग की दुनिया में भी काफी एक्टिव हैं। कुछ समय पहले माधुरी को वेब सीरीज द फेम गेम में देखा गया था। वहीं करिश्मा कपूर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं, करिश्मा को हाल ही में ओटीटी वेब सीरीज ब्राउन में देखा गया था, इस सीरीज में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ भी की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications
