हुसैन के कैनवास पर माधुरी, अमृता
अभी तक प्रख्यात चित्रकार एमएफ हुसैन ने माधुरी दीक्षित और अमृता राव की अलग अलग तस्वीरें बनाई थी अब वे दोनों को एक ही कैनवस पर उतारने की योजना बना रहें यही नहीं दोनों को लेकर एक फिल्म बनाने की भी योजना है।
सूत्रों के अनुसार,'' हुसैन ने दोनों अभिनेत्रियों को दीवाली पर मिलने के लिए कहा है ताकि फिल्म के बारे में बात की जा सके। हालांकि हुसैन ने दोनों की पेंटिग को इस महीने के अंत तक पूरा करने की बात कही है।''
हुसैन ने अपनी फिल्म के बारे में अभी कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। हां लेकिन उनकी फिल्म पिछली फिल्मों गज गामिनी और मीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीज की तरह ही कला फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications











