माधुरी प्रकाश झा की फिल्म में
धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के मुंबई में शिफ्ट होने के बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। लेकिन ये सब डांस पर अधारित थे और माधुरी कुछ अलग ही किरदार निभाना चाहती थी।
सूत्रों से खबर आ रही है कि माधुरी प्रकाश झा की फिल्म से वापसी कर सकती हैं। झा की अगली फिल्म तमिल फिल्म 'को' की रीमेक होगी। वैसे झा के साथ माधुरी पहले भी काम कर चुकी हैं। ये तय हो चुका है कि माधुरी झा की फिल्म में नजर आएंगी। इस में वो अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।
खबर है कि माधुरी दीक्षित अपने फैंस से जुड़ने के लिए वेबसाइट लॉच क रने जा रहीं है। इतना ही नहीं आजकल तो वो मार्च के आने का इंतजार कर रही हैं क्योंकि इनका वैक्स स्टेच्यू जल्द ही लंदन में लांच होने वाला है।
माधुरी दीक्षित ने इस खबर के बाद ही अपनी वेबसाइट शुरू करने का फैसला किया था। उनकी साइट से वह अपने फैंस से सीधे ही बात करेंगी। इस साइट पर माधुरी दीक्षित से रिलेटेड सारी जानकारी रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications