नाजुक नहीं आक्रामक हैं 'गुलाब गैंग' की माधुरी
लंबे अरसे से बहुप्रतिक्षित फिल्म 'गुलाब गैंग' का पहला लुक आखिरकार लोगों के सामने आ ही गया है, जिसमें माधुरी दीक्षित की दो तस्वीरें सामने आयी है। एक तस्वीर में तो माधुरी काफी गुस्से में लग रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में माधुरी दीक्षित सीधे पल्ले में गुलाबी रंग की साड़ी पहने महिलाओं के साथ बात कर रही हैं। इस तस्वीर में माधुरी दीक्षित हमेशा की तरह काफी सुंदर लग रही हैं।
गौरतलब है कि फिल्म के निर्माता अनुभव सिन्हा ने कुछ दिन पहले ही ट्विटर पर लिखा था कि फिल्म 'गुलाब गैंग' की शूटिंग अपने अंतिम दौर में हैं। पहला लुक जारी होने के बाद ही साबित हो गया कि फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। फिल्म में जूही चावला और हुमा कुरैशी भी महत्वपूर्ण भूमिका में शामिल हैं। आपको बता दें कि अनुभव सिन्हा की भी बतौर निर्माता यह पहली फिल्म है।
हाय राम माधुरी दीक्षित को यह क्या हो गया?
माधुरी दीक्षित की इस पारी को बॉलीवुड की तीसरी पारी कहा जा रहा है उसके पीछे कारण यह है कि साल 2000 में फिल्मों के नंबर वन सिंहासन को छोड़कर अपने परिवार के साथ लंदन चली जाने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने साल 2007 में यश चोपड़ा की फिल्म आज नच ले से वापसी की थी लेकिन जबरदस्त संगीत होने के बावजूद फिल्म ने बाक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांगा।
देखते हैं इस बार बहुमुखी प्रतिभा की धनी अदाकारा माधुरी दीक्षित के हिस्से में सफलता आती है या फिर असफलता?
आईये आपको दिखाते हैं 'गुलाब गैंग' का पहला लुक...


Click it and Unblock the Notifications