माधुरी के लिए उम्र केवल नंबर फिगर और कुछ नहीं
उनमें वो ही जोश और जज्बा देखने को मिलता है जो आज की नौजवान पीढी में होता है। आज भी उनकी सीखने की ललक ने ही उन्हें दिनप्रतिदिन जवान बना दिया है इसलिए शायद माधुरी का मानना है कि उनके लिए उम्र के नंबर मायने नहीं रखते हैं।
माधुरी के जलवे देखकर कोई भी पागल हो जाये..
बहुत सारी परंपराओं से तोड़कर एक अलग इतिहास लिखने वाली माधुरी का मानना है कि शादी के बाद अभिनेत्री में कोई चेंज नहीं आता है और ना ही आना चाहिए। माधुरी यह भी नहीं मानती कि शादी का काम से कोई लेना-देना है। माधुरी उन लोगों की सोच से इत्तफाक नहीं रखती हैं जिनका मानना है कि शादी के बाद हिरोईनों की दुकान नहीं चलती है।
माधुरी इन दिनों 'गुलाब गैंग' फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। सौमिक सेन के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुलाब गैंग' महिलाओं के हक और अस्तित्व की कहानी कहती है। फिल्म में माधुरी आपको एक्शन करते भी दिखायी देंगी।
फिल्म में उनके सामने दिग्गज अभिनेत्री जूही चावला है। फिल्म 7 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म से माधुरी को खासी उम्मीदें हैं इसलिए वह जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में लगी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
