मधुर का अगला टारगेट फिल्म अवार्डस
मधुर भंडारकर काफी तेज गति से काम कर रहें है। उनकी पिछली फिल्म फैशन की चर्चा अभी थम भी नहीं पाई थी कि अगली फिल्म जेल बनकर तैयार हो गई। उनकी फिल्म का विषय हर बार नया होता है।
उनकी फिल्म जेल इस साल अक्टूबर में रिलीज होने वाली है। मधुर अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लग गए है। इस बार का विषय भी ग्लैमर से दूर नहीं है। इस बार उनका विषय है फिल्मी अवार्डस। अब मधुर फिल्मी दुनियां से है तो उन्हें ज्यादा रिसर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
वैसे फिल्म का नाम अवार्डस रख दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को मुख्य भूमिका में लिया जाने वाला है। अब देखना है कि यह फिल्म मधुर के करियर ग्राफ में क्या कारनामा दिखाती है।
अवार्डस जेल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड मधुर भंडारकर bollywood fashion jail madhur bhandarkar priyanka chopra


Click it and Unblock the Notifications