भंडारकर के 'जेल' में कुछ बदलाव
राष्ट्रिय पुरस्कार विजेता निर्देशक मधुर भंडारकर अपनी फिल्म जेल की शुटिंग कुछ खास तरीके से कर रहे है। वे फिल्म के प्रत्येक दृश्य की शूटिंग अलग तरीके से कर रहे हैं।
उन्होंने फिल्म फैशन की शुटिंग के दौरान भी हर दृश्य को एक दूसरे से जोड़ते हुए शूटिंग की थी और अब वही तरीका जेल की शुटिंग में भी अपना रहे है।
भंडारकर ने कहा कि वह हमेशा कुछ नया करना चाहते हैं। इससे पूर्व फैशन, पेज 3, सत्ता, चांदनी बार, कारपोरेट जैसी फिल्मों को लेकर वह सुर्खियों में रहे हैं।
फिल्म जेल में अभिनेता नील नीतिन मुकेश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ अभिनेत्री मुग्धा गोडसे भी दिखेंगी। इन दोनों के अलवा मनोज बाजपेयी भी फिल्म में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











