मधुर की 'हिरोईन' पर फिर लगा ग्रहण

लेकिन अब इस फिल्म के म्यूज़िक कंपोजर सलीम सुलेमान ने भी एक नया पंगा खड़ा कर दिया है। अब करीना कपूर के साथ साथ सलीम ने भी अपने म्यूजिक के लिए रॉयल्टी की डिमांड की है। इसे लेकर प्रोडक्शन हाउस खुश नहीं लग रहा है। सलीम इससे पहले मधुर के साथ फैशन में भी काम कर चुके हैं।
फैशन ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, और इसके कारण सलीम सुलेमान काफी फायदे में थे। शायद सलीम एक बार फिर फिल्म के लिए रॉयल्टी की डिमांड कर कमाना चाहते हैं। एक के बाद एक फिल्म के लिए रॉयल्टी की डिमांड मधुर के लिए मुसीबत बन गयी है देखते है वो अब हीरोईन पर लगा रॉयल्टी का ग्रहण किस तरह से हटाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











