मैंने किया था 'बलात्कार' और वो मां बनने वाली थी 'सोहेल' के बच्चे की! : मधुर

इन्होने लिखा है कि वो न्याय पाने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। हम आपको बता दें कि प्रीति जैन ने मधुर पर चार साल में 16 बार रेप करने के आरोप के साथ उन्हें जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
मधुर ने अपनी बात में कहा है कि मुझे 12 जुलाई 2004 को प्रीति ने एक क़ानूनी नोटिस भेजा था जिसमें यह बात लिखी थी कि अगर मैंने उन्हें 48 घंटों के भीतर अपनी फिल्म में कास्ट नहीं किया तो वह अदालत में मेरे खिलाफ शादी का झांसा देने, वादा कर मुकर जाने और धोखाधड़ी का केस दायर करेंगी। उस नोटिस में कहीं भी मुझपर बलात्कार के आरोप नहीं लगाये गए थे।
इसके बाद 9 जुलाई को हमें यह बात पता चली कि प्रीति ने सोहेल खान नाम के एक म्यूजिक डायरेक्टर को भी क़ानूनी नोटिस भेजकर कहा था कि वह उनके बच्चे की मां बनने वाली है, इतना ही नहीं उन्होंने नोटिस में डीएनए टेस्ट के जरिए इस बात की पुष्टी भी करने की बात कही थी। प्रीति ने नोटिस में सोहेल को यह कहकर धमकाया कि अगर उन्होंने उनके बच्चे को नहीं अपनाया तो वह सात दिनों के अंदर अदालत का दरवाजा खटखटाएंगी।
प्रीति ने 24 जुलाई 2004 को एक बार फिर से मेरे खिलाफ बलात्कार के आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसमें मुझे जमानत मिल गई। लेकिन एक बार फिर से कोर्ट ने इस केस को री-ओपन कर दिया है।
ऐसे में मधुर कहते हैं कि मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि मुझे अपने कानून और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है, मुझे पूरा विश्वास है कि इस मामले में निर्दोष साबित हो जाउंगा।


Click it and Unblock the Notifications











