ऐश्वर्या ने बढ़ाई मधुर की परेशानी

By Priya Srivastava

Aishwarya Rai
मधुर भंडारकर ने हाल ही में कान फिल्मोत्सव के दौरान इस बात की घोषणा की है कि उनकी अगली फिल्म हीरोइन में लीड किरदार ऐश्वर्य राय निभाने जा रही हैं। यह उनके लिए बेहद खुशी की बात थी लेकिन अब उनके लिए फिर से परेशानी बढ़ गयी है।

उन्हें इस बात में परेशानी हो रही है कि इस फिल्म में वे किसे ऐश्वर्य राय के साथ समांतर में खड़ा करें। फिल्म की कहानी ऐसी है जिसमें ऐश्वर्य राय के साथ किसी दमदार नायिका को शामिल किया जायेगा। कहानी की मांग को देखते हुए मधुर इस बारे में चिंतित हो गये हैं कि अब वह क्या करें। कोई भी नायिका ऐश्वर्य के साथ सेकेंड लीड नहीं निभाना चाहती।

सभी जानती हैं कि फिल्म का मुख्य आकर्षण ऐश ही होंगी। यही वजह है कि मधुर की परेशानी बढ़ गयी है। खबर है कि कंगना को भी इस फिल्म में सेकेंड लीड के लिए कहा गया था क्योंकि उन्होंने फैशन में प्रियंका चोपड़ा के साथ सेकेंड लीड किया था। लेकिन कंगना ने इस बार इस ऑफर को ठुकरा दिया।

उन्होंने साफ कहा कि वे ऐश के साथ काम नहीं कर सकतीं, क्योंकि उनका किरदार निखर कर सामने नहीं आ पायेगा। चूंकि सभी स्थापित कलाकारों ने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है अब मधुर मॉडलों की तलाश में हैं, जिसे वह फिल्म में कास्ट कर सकें। तलाश जारी है। देखें मधुर इसमें कब कामयाब हो पाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X