मधुर भंडारकर के लिए तमाशा है 'दे दनादन'

'चांदनी बार', 'सत्ता' और 'पेज 3' जैसी फिल्में बना चुके मधुर भंडारकर ने आईएएनएस से कहा, " हां, मैं हास्य फिल्में बनाना शुरू कर रहा हूं। यद्यपि वह 'दे दना दन' के तमाशे की तरह नहीं होगी। ऋषिकेश मुखर्जी की हास्य फिल्मों की तरह बनाना चाहूंगा।"
अगले साल जनवरी तक भंडारकर फिल्म्स के बैनर तले पांच फिल्में शुरू की जाएंगी।
मधुर भंडारकर ने कहा, " दो फिल्मों को मैं निर्देशित करुं गा जबकि तीन फिल्मों को नए चेहरे निर्देशित करेंगे। मैं इन फिल्मों मैं निर्माता की हैसियत से काम करूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











