'मैडमजी' को नहीं मिल पा रहे हैं SIR JEE!

[बॉलीवुड समाचार] प्रियंका चोपड़ा की होम प्रोडक्शन फिल्म मैडमजी लगभग डिब्बा बंद हो चुकी है और इसका कारण है कि SIR JEE यानि कि मधुर भंडारकर। गौरतलब है कि पहले इस फिल्म को मधुर भंडारकर डायरेक्ट करने वाले और प्रियंका ने फिल्म की मेल लीड के लिए फवाद खान का नाम तक फाइनल कर दिया था। लेकिन मधुर भंडारकर ने अब इस प्रोजेक्ट से हाथ झटक लिए हैं।

लेकिन इन सबकी ज़िम्मेदार खुद प्रियंका चोपड़ा हैं। सूत्रों की मानें तो प्रियंका खुद इस प्रोजेक्ट को लेकर ज़्यादा सीरियस नहीं थीं। एक तो अपनी अमेरिकन सीरीज़ क्वांटिको में व्यस्त थीं और अब वो दिल धड़कने दो के प्रमोशन में जुट गईं हैं। ऐसे में अपने होम प्रोडक्शन प्रोजेक्ट पर उनका ज़रा ध्यान नहीं था।
PIC OF THE DAY: प्रियंका चोपड़ा - हेड गर्ल,आर्मी पब्लिक स्कूल,बरेली!

वहीं मधुर भंडारकर ने इंतज़ार करने के बाद अपने अगले प्रोजेक्ट कैलेंडर गर्ल्स पर ध्यान देने में ही समझदारी समझी। वैसे भी मधुर भंडारकर की आखिरी फिल्म हीरोइन बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई और इस बार वो कोई गलती नहीं करना चाह रहे हैं।
सक्सेसफुल मॉम बनने के लिए ब्रेक लेंगी प्रियंका चोपड़ा...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X