'तैमूर' फिल्म का ऐलान, मधुर भंडारकर का धमाका, एकदम शानदार!

Recommended Video

Taimur Ali Khan's Cute Expression in front of Media; Watch video | FilmiBeat

तैमूर अली खान एक ऐसा नाम जोकि शायद बॉलीवुड के स्टार किड्स में सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है। उनको इंटरनेट पर भी काफी ज्यादा सर्च किया जाता है तो वहीं सामने आया कि वो 2018 में उन शख्सियतों मे भी शामिल रहें हैं जो साल में सबसे ज्यादा चर्चा में रहें हैं। उनको लेकर अब एक ऐसी खबर आ रही है जो शायद आपको चौंका देगी। दरअसल मशहूर निर्देशक मधुर भंडारकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसका नाम तैमूर होगा।

जी हां खबर तो यहां तक हैं कि इसके लिए तैमूर का नाम कर रजिस्टर करवा लिया गया है। हालांकि इस बात की अभी तक घोषणा नहीं हुई है और ना इस तरह की आधिकारिक जानकारी मिल पाई है।

taimur, madhur bhandarkar, तैमूर, मधुर भंडारकर

गौरतलब है कि तैमूर की पॉपुलारिटी को देखकर हम कह सकते हैं कि वो बॉलीवुड के सबसे छोटे सुपरस्टार है। तैमूर अक्सर मीडिया को काफी ज्यादा ध्यान देते हैं और उनको देखकर मुस्कुरा भी देते हैं।

कई बार तो तोतली सी जुबान में उनको बात करते हुए भी देखा गया है। तैमूर के बनावट का गुड्डा भी हाल ही में सामने आया था। अब अगर ऐसे में उनके नाम से कोई फिल्म बनने वाली है तो निश्चित रुप से ये किसी भी तरह से शानदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X