First LOOK: इस फिल्म की पहली झलक ही 'सुपर धमाकेदार'.. हैरान रह जाएंगे!

मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' से नील नितिन मुकेश का फर्स्ट लुक बाहर आ चुका है। यह तस्वीर आपको हैरान कर देगा।

By Neeti

सरप्राइज किसे कहते हैं.. इस तस्वीर से ही आप समझ जाएंगे। जी हां, नीचे दिख रही तस्वीर में नील नितिन मुकेश हैं, जो संजय गांधी के अवतार में नजर आ रहे हैं। मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' से नील की यह पहली झलक है, जिसे देखकर हम हैरान हैं।

सलमान खान ने इस एक्टर को दी सलाह- 'ज्यादा ओवरस्मार्ट ना बनो..'

मधुर भंडारकर अपनी पहली फिल्मों से बिल्कुल अलग.. इंदु सरकार.. एकदम चुपचाप तरीके से बना गए। इस फिल्म को लेकर ना ही खबरें बनी, ना ही यह सुर्खियों में छाई। लेकिन नील का यह लुक सुर्खियों में छाने के लिए काफी है।

Neil Nitin Mukesh

बता दें, फिल्म 'इंदु सरकार' 1975 की इमेरजेंसी पर आधारित है। जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में 21 महीनों की इमेरजेंसी घोषित कर दी थी। फिल्म की शूटिंग मुंबई, नई दिल्ली और पुणे में की गई है।

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए मधुर भंडारकर ने कहा कि, आज के युवाओं को इमेरजेंसी के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इस फिल्म में मैंने 1975 की दिल्ली को फिर से जिंदा किया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, कृति कुल्हारी, नील नितिन मुकेश आदि मुख्य किरदारों में हैं।

तो अमिताभ बच्चन नहीं.. इस सुपरस्टार के नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा!

बहरहाल अभी तक फिल्म की रिलीज डेट फाइनल नहीं की गई है। लेकिन फिल्म 2017 में ही रिलीज होगी। लिहाजा, डर यह है कि कहीं इस साल एक के बाद रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों के बीच मधुर भंडारकर की यह लाइमलाइट से दूर फिल्म दर्शकों की नजरों से दूर ना रह जाए।

यहां जानें 2017 में आने वाली बड़ी फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X