..................... जेल जाने की तैयारी में मधुर भंडारकर, Madhur is all set to go to jail - Hindi Filmibeat

जेल जाने की तैयारी में मधुर भंडारकर

By Staff


यह मत सोचिये कि बलात्कार के मामले में मधुर भंडारकर भी जेल जाने वाले हैं और संजय दत्त व सलमान खान की कतार में वे भी नाम अपना दर्ज करवाने जा रहे हैं. दरअसल वे अपनी अगली फिल्म जेल नाम से बनाने जा रहे हैं.

अब तक नारीप्रधान विषय पर फिल्म बनाने वाले मधुर भंडारकार ने अपनी नजर अब पुरुषप्रधान विषय पर भी केंद्रित कर दी हैं. वे अब जेल नाम की फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं जो कि कैदियों के जीवन पर आधारित होगा. भंडारकर ने बताया कि जेल में कैदियों को किस तरह की नारकीय स्थिति से गुजरना पड़ता है, यह उनकी फिल्म का विषय होगा.

भंडारकर ने चांदनी बार, कारपोरेट व पेज थ्री जैसी नारी प्रधान फिल्में बनाई और फैशन नाम की फिल्म प्रदर्शन के लिए तैयार है. इस फिल्म के बाद वे जेल की तैयारी शुरु कर देंगे. भंडारकर अपनी फिल्म में वास्तविकता लाने की पूरी कोशिश करते हैं. जेल में भी वास्तविकता लाने के लिए वे जेल के कैदियों के रहन सहन, उनके जीवन और उन्हें किन मुसीबतों और अभाव का सामना जेल में करना पड़ता है, इसके लिए वे जेल में कैदियों की दिनचर्या का अध्ययन भी कर रहे हैं.

नि:संदेह भंडारकर इस फिल्म को भी अद्भुत तरीके से बनायेंगे, लेकिन यदि वे संजय और सलमान से भी जेल के बारे में राय ले लें तो फिल्म में और ज्यादा जान आ जायेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X