17 साल बाद.. आ रहा है इस सुपर शानदार फिल्म का सीक्वल.. हैरान रह जाएंगे!
मधुर भंडारकर की अवार्ड विनिंग सुपरहिट फिल्म चांदनी बार की सीक्वल फिल्म शुरु होने वाली है- चांदनी बार 2। रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। 17 साल पहले 2001 में रिलीज इस फिल्म में तब्बू ने मुख्य किरदार निभाया था, और बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार भी हासिल किया था। इस क्राइम ड्रामा को काफी पसंद किया गया था।
अगली 100 करोड़ी फिल्म रिलीज फाइनल.. रेस 3 से होगा टक्कर!
बहरहाल, अब इस फिल्म का सीक्वल बनाया जा रहा है जिसे खुद मधुर भंडारकर ही डाइरेक्ट करेंगे। वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर होंगे शैलेष सिंह। मधुर कुछ ही दिनों में फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम खत्म कर लेंगे। जिसके बाद ही फिल्म की कास्टिंग फाइनल की जाएगी। देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी दमदार एक्ट्रेस फिल्म का हिस्सा बनती है।

बता दें, चांदनी बार के लिए तब्बू को बेस्ट एक्ट्रेस का नैशनल अवॉर्ड, अतुल कुलकर्णी को बेस्ट सपॉर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड, अनन्या खरे को बेस्ट सपॉर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल चुका है। इसके अलावा सामाजिक मुद्दे पर बनी बेस्ट फिल्म का नैशनल अवॉर्ड भी चांदनी बार को मिला था।
बहरहाल, यहां जानें.. और किन किन फिल्मों के सीक्वल पर हो रही है चर्चा-


Click it and Unblock the Notifications











