ALERT: 2017 की एक और दमदार फिल्म..रिलीज डेट के साथ तैयार!
मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी फिल्म इंदु सरकार 21 जुलाई 2017 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में कृति कुल्हारी मुख्य किरदार निभा रही हैं।
मधुर भंडारकर अपनी पहली फिल्मों से बिल्कुल अलग.. इंदु सरकार.. एकदम चुपचाप तरीके से बना गए। इस फिल्म को लेकर ना ही खबरें बनी, ना ही यह सुर्खियों में छाई। लेकिन अब इस फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। फिल्म 21 जुलाई 2017 को रिलीज होगी।
सलमान खान की फिल्म है.. तो रिलीज से पहले ही 150 करोड़ कमाई!
इस फिल्म में कृति कुल्हारी मुख्य किरदार में दिखेंगे। ये कहानी है एक कवित्री की, जो प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाती है। फिल्म में कृति के साथ दिखेंगे नील नितिन मुकेशन, अनुपम खेर, टोटा रॉय चौधरी, परवीन दबस, शीबा चड्ढ़ा और जाक़िर हुसैन।

बता दें, फिल्म 'इंदु सरकार' 1975 की इमेरजेंसी पर आधारित है। जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में 21 महीनों की इमेरजेंसी घोषित कर दी थी। फिल्म की शूटिंग मुंबई, नई दिल्ली और पुणे में की गई है।
यहां देंखे फिल्म से जुड़ी जानकारी-


Click it and Unblock the Notifications