2017 का एक और दमदार CLASH.. दो शानदार फिल्में आमने सामने!
मधुर भंडारकर की फिल्म इंदु सरकार इस साल जुलाई में तिग्मांशु धूलिया की फिल्म के साथ क्लैश होने वाली है।
मधुर भंडारकर इस साल अपनी तगड़ी फिल्म के साथ आ रहे हैं.. जिसका नाम है 'इंदु सरकार'। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। बता दें, फिल्म 'इंदु सरकार' 1975 की इमेरजेंसी पर आधारित है। जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में 21 महीनों की इमेरजेंसी घोषित कर दी थी।
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान'.. पहली झलक ही शानदार!
वहीं, इसी दिन रिलीज होने वाली है तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'रागदेश'। फिल्म में कुणाल कपूर, अमित साध और मोहित मारवाह मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो इंडियन नेशनल आर्मी पर आधारित है।

कोई शक नहीं कि दोनों ही फिल्में भारतीय राजनीति से जुड़ी है। वहीं, दोनों ही निर्देशक अपनी विषय प्रधान फिल्मों को लेकर चर्चित रहे हैं। ऐसे में एक साथ दो फिल्में एक साथ आना दर्शकों के लिए काफी शानदार है।
यहां जानें 2017 में क्लैश होने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











