आखिरकार शुरू हुई 'हिरोईन' की शूटिंग

मधुर भंडारकर ने ब्लॉग पर लिखा है, 'आज मैंने अपने अगले प्रोजेक्ट 'हीरोइन' की शूटिंग शुरू कर दी। उन्होंने साफ किया कि फिल्म का विचार आते ही उन्हें करीना का ख्याल आया था लेकिन ना जाने क्यों वो ऐश्वर्याराय को साइन कर बैठे।
आपको बता दें कि मई के कान समारोह में मधुर भंडारकर ने जोरदार ऐलान किया था कि फिल्म हिरोईन की हिरोईन ऐश्वर्या राय होंगी। लेकिन थोड़े ही दिन बाद पता चला कि ऐश्वर्या राय मां बनने वाली है। जिसके बाद से मधुर की फिल्म अधर में लटक गयी। फिल्म पर बहुत विवाद भी हुआ क्योंकि मधुर ने कहा कि ऐश ने एडवांस के रूप में काफी पैसा ले लिया है। अगर ऐश मां बनने वाली थीं तो उन्हें पहले ही बता देना चाहिए था। इस बात पर बहुत हो-हल्ला मचा था ।
बाद में यह भी खबर आयी कि ऐश ने सारे पैसे मधुर को लौटा दिये और मधुर ने ऐश से जलन रखने वाली करीना कपूर को फिल्म में ले लिया। लेकिन करीना बॉडीगार्ड, रॉ वन और एजेंट विनोद की शूंटिग में व्यस्त थीं। इसलिए फिल्म शूट नहीं हो पा रही थी। फिलहाल अब करीना कुछ खाली हुई हैं इसलिए अब हिरोईन की शूटिंग शुरू हो पायी है। जिस बात से मधुर काफी खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications