इंदु सरकार का नया पोस्टर OUT..'संजय गांधी-इंदिरा गांधी' का दमदार लुक

मधुर भंडारकर की इंदु सरकार का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। देखिए तस्वीर।

By Shweta

मधुर भंडारकर अपनी पहली फिल्मों से बिल्कुल अलग.. इंदु सरकार.. एकदम चुपचाप तरीके से बना गए। इस फिल्म को लेकर ना ही खबरें बनी, ना ही यह सुर्खियों में छाई। लेकिन अब इस फिल्म का कुछ दिनों पहले पहला लुक जारी किया गया था। अब फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है।

[ Just IN: भारत- पाकिस्तान युद्ध पर सलमान खान ने दिया करारा जवाब ]

इस फिल्म में कृति कुल्हारी मुख्य किरदार में दिखेंगी। ये कहानी है एक कवित्री की, जो प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाती है। फिल्म में कृति के साथ दिखेंगे नील नितिन मुकेशन, अनुपम खेर, टोटा रॉय चौधरी, परवीन दबस, शीबा चड्ढ़ा और जाक़िर हुसैन।इस पोस्टर में भी संजय गांधी के किरदार में नील नितिन मुकेश तो सुप्रिया विनोद इंदिरा गांधी के लुक में काफी अच्छी लग रही हैं।

madhur-bhandarkar-film-indu-sarkar-new-poster-out

आपको बता दें, फिल्म 'इंदु सरकार' 1975 की इमेरजेंसी पर आधारित है। जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में 21 महीनों की इमेरजेंसी घोषित कर दी थी। फिल्म की शूटिंग मुंबई, नई दिल्ली और पुणे में की गई है।फिल्म में नील नीतिन मुकेश संजय गांधी के किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म काफी सीरियस और सिस्टम की कमियों पर बनी है। ऐसी फिल्में देखना दर्शक पसंद करते हैं। मधुर भंडारकर अब तक फैशन, हिरोईन, पेज 3 जैसी फिल्मों को बनाने के लिए जाने जाते हैं लेकिन अब वो अपने चिर परिचित अंदाज से हटकर फिल्म बना रहे हैं। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X