करण जौहर पर फूटा मधुर भंडारकर का गुस्सा - मना किया तो चुरा लिया फिल्म का टाईटल

मधुर भंडारकर का गुस्सा आज करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन्स के सीईओ अपूर्व मेहता पर फूटा है। मधुर भंडारकर ने ट्वीट कर लिखा - प्रिय करण जौहर, आपने और अपूर्व मेहता ने मुझसे मेरी फिल्म Bollywood Wives का टाईटल मांगा था। और मैंने मना कर दिया था।

इसके बाद अपने शो को मेरे ही टाईटल को तोड़ मरोड़ कर पेश करना और उसे The Fabulous Lifes of Bollywood Wives कहना, नैतिक रूप से बिल्कुल गलत है।

madhur-bhandarkar-alleges-karan-johar-of-stealing-his-show-s-name-bollywood-wives

मधुर भंडारकर ने आगे लिखा, मेरा प्रोजेक्ट अभी भी चल रहा है। कृपया उसे खराब मत करें और अपने प्रोजेक्ट का नाम बदल लें। गौरतलब है कि The Fabulous Lifes of Bollywood Wives नेटफ्लिक्स पर आने वाला एक शो है। इस शो में संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, समीर सोनी की पत्नी नीलम कोठारी और चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे की पत्नी डियान पांडे दिखाई देंगी।

वहीं दूसरी तरफ, Bollywood Wives नाम का टाईटल मधुर भंडारकर के पास पिछले चार सालों से हैं और वो इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इससे पहले मधुर भंडारकर पेज 3, चांदनी बार, कॉरपोरेट, सत्ता जैसी फिल्में बना चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X