ना एलिजाबेथ ना मुनरो मेरी हिरोईन ऐश्वर्या है: मधुर

पहले इस फिल्म में करीना कपूर को लेने की बात भी चली थी लेकिन अब ना करीना फिल्म में हैं और ना ही वो स्क्रिप्ट जिसके लिए करीना को लिया जा रहा था। इस फिल्म के अंश ऐश्वर्या राय की जिंदगी से लिए गए हैं। जिसमें ऐश्वर्या का मिस वर्लड बनने से लेकर स्टारडम तक का सफर शामिल है।
कांस में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर ने कहा, 'मैं आपको बता दूं ये फिल्म ना एलिजाबेथ टेलर के बारे में है और ना ही मर्लिन मुनरो के बारे में। ना ही ये किसी हॉलीवुड या बॉलीवुड की फिल्म की कॉपी है। ये एक अभिनेत्री के स्टारडम तक पहुंचने के सफर की कहानी है।' इस दौरान ऐशवर्या काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। वो रेड कार्पेट से काफी अलग फ्रेश और सुंदर लग रही थी।
aishwarya rai एलिजाबेथ टेलर ऐश्वर्या राय कांस फिल्म बॉलीवुड मधुर भंडारकर मर्लिन मुनरो हिरोईन bollywood cannes elizabeth taylor film heroine madhur bhandarkar marilyn monroe


Click it and Unblock the Notifications