16 की उम्र में एडल्ट फिल्म.. ये थी इंडिया की पहली A रेटेड मूवी? हीरोइन को लेकर मच गया था बवाल!
India's First A Rated Film: इस वक्त फिल्मों में बोल़्ड कंटेंट को लेकर लोग मेकर्स को ट्रोल करते हैं और पहले के दौरान काफी जिक्र करते हैं। तारीफें करते हुए कहा जाता है कि पहले के दौर में फिल्मों ज्यादा अच्छी और सोबर बनतीं थीं।

लेकिन क्या आप लोग जानते हैं कि इंडिया की पहली A रेटेड फिल्म बनी थी? अगर नहीं तो आप चौकने वाले हैं। इस फिल्म में महज 16 साल की अदाकारा को कास्ट किया गया था और इसके बाद जो बवाल मचा उसकी चर्चा आज भी होती है।
ओटीटी के इस दौरान में अब एडल्ट फिल्मों का बनना आम हो गया है लेकिन हम तब की बात कर रहे हैं जब फिल्में काफी सलीके से बनती थीं।
कब बनी थी इंडिया की पहली ए रेटेड फिल्म?
भारत की पहली A-रेटेड फिल्म में अभिनेत्री मधुबाला नजर आईं थीं और दौरान वो महज 16 साल की थीं। इस फिल्म का नाम हंसते आंसू था और ये साल 1950 में रिलीज हुई थी। 16 साल मधुबाला को लोगों ने जब इस ए रेटेड फिल्म में देखा तो दंग रह गईं। हालांकि इस फिल्म का जॉनर पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा था लेकिन फिल्म को सेंसर बोर्ड ने एडल्ट्स यानी 18 साल के लोगों को ही देखने के निर्देश दिए थे। फिल्म में कई तरह के सीन थे जिनमें घरेलू हिंसा और अमानवीय चीजें दिखाईं गईं थीं।
क्यों मिला था ए रेटेड सर्टिफिकेट?
रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को लेकर लोगों की अपनी अपनी राय है। लेकिन फिल्म की कहानी की माने तो इसमें घरेलू हिंसा, वैवाहिक उत्पीड़न और कुछ ऐसे डायलॉग्स का इस्तेमाल किया गया था जिससे सेंसर बोर्ड प्रभावित हुआ था। यही कारण है कि फिल्म को सिर्फ बालिग लोगों के लिए कहा गया और इस तरह 'हंसते आंसू' भारत की पहली A-रेटेड फिल्म बन गई। इस वक्त ए रेटेड फिल्मों का आना फैशन बन गया है।


Click it and Unblock the Notifications
