..................... 'Madhubala's role is big challenge' | 'मधुबाला का किरदार एक बड़ी चुनौती' - Hindi Filmibeat

'मधुबाला का किरदार एक बड़ी चुनौती'

By Staff

Kangna Ranaut
इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनाउत अपने अभिनय को लेकर चिंतित हैं। आखिर क्‍यों न हो। इस बार उन्‍हें मशहूर अदाकारा मधुबाला का किरदार जो निभाना है।

कंगना का कहना है कि महान अदाकारा और हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत माने जानी वाली अभिनेत्री मधुबाला के चरित्र को पर्दे पर उतारना उनके लिए एक चुनौती के समान है।

आगामी फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम' में कंगना मधुबाला का किरदार निभाएंगी। उन्होंने से कहा कि मधुबाला की तरह सुंदर दिखना आसान काम नहीं है।

कंगना ने कहा, "मैं मधुबाला की तरह सुंदर दिखने के बारे में सोच भी नहीं सकती। मुझे कभी-कभी लगता है कि मैं ऐसा कैसे कर पाऊंगी। मैं जब भी अपनी तस्वरी देखती हूं तो मुझे ऐसा नहीं लगता है कि मैं खूबसूरत हूं।"

मधुबाला की जिंदगी पर आधारित फिल्म का निर्माण एकता कपूर करेंगी। जहां मधुबाला का किरदार कंगना निभाएंगी वहीं उनके प्रेमी का किरदार अजय देवगन निभाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X