Madhubala Birth Anniversary: दिलीप कुमार नहीं बल्कि ये एक्टर थे मधुबाला का पहला प्यार, लेकिन...

Madhubala Birth Anniversary: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा कहलाई जाने वाली मधुबाला की आज बर्थ एनिवर्सरी है। 14 फरवरी को जन्मीं मधुबाला का असली नाम मुमताज जहां बेगम देहलवी था। लेकिन, फिल्मी दुनिया में कदम रखते ही उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। मधुबाला की खूबसूरती के चर्चे आज भी होते हैं। अक्सर लोग कहते हैं कि मधुबाला की खूबसूरती को कोई और अभिनेत्री आज तक टक्कर नहीं दे पाई है।
मधुबाला ने बॉलीवुड पर राज किया था। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी। मधुबाला जितनी सुर्खियों में अपनी फिल्मों या खूबसूरती को लेकर रहती थीं, उतनी ही खबरों में उनकी निजी जिंदगी भी रही है। उन्होंने बतौर बाल कलाकार करियर की शुरुआत की थी वहीं अभिनेत्री के तौर पर करियर की शुरुआत उन्होंने राजकपूर और बेगम पारा के साथ किया था। इसके बाद फिल्मों के अलावा दिलीप कुमार के साथ उनकी लव स्टोरी खूब हाइलाइट हुई थी।
लेकिन, कई लोग यह नहीं जानते हैं कि दिलीप कुमार मधुबाला के पहले प्यार नहीं थी। दिलीप कुमार से पहले मधुबाला की जिंदगी में एक और शख्स की एंट्री हुई थी और वो कोई और नहीं बल्कि प्रेमनाथ थे। ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मधुबाला की बहन ने इस बात का खुलासा किया था।

पिता को था ऐतराज
उन्होंने साथ ही ये भी कहा था कि, चूंकि मधुबाला मुस्लिम थीं और प्रेमनाथ हिंदू इसलिए उनके पिता को इस रिश्ते से समस्या थी। उन्होंने कभी दोनों के रिश्ते को मंजूरी नहीं दी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि, उस समय अक्सर हिंदू और मुस्लिम की शादी नहीं हुआ करती थी। ये भी एक कारण था कि उनके पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे।

प्रेमनाथ की शर्त
मधुबाला की बहन ने ये भी खुलासा किया था कि प्रेमनाथ चाहते थे कि मधुबाला अपना धर्म परिवर्तन कर लें और ये उनके अलग होने का एक बहुत बड़ा कारण था। इसके बाद मधुबाला की जिंदगी में दिलीप कुमार आए थे। दिलीप कुमार और मधुबाला की प्रेम कहानी आज भी लोग भूले नहीं हैं।

किशोर कुमार से की शादी
मधुबाला ने दिलीप कुमार से रिश्ता तोड़ने के बाद किशोर कुमार से शादी की थी। दोनों अंत समय तक साथ रहे। मधुबाला की बीमारी की वजह से महज 36 साल में मृत्यु हो गई थी। लगभग 9 सालों तक बिस्तर पर रहने के बाद मधुबाला ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।


Click it and Unblock the Notifications