..................... Madhu Mantena ties knot with Ira Trivedi Madhu Mantena wedding album masaba gupta ex husband wedding - Hindi Filmibeat

Wedding Photos: मधु मेंटेना की दूसरी शादी में क्रेजी हुआ बॉलीवुड, जानिए कौन है प्रोड्यूसर की नई बीवी

Madhu Mantena

Madhu Mantena Wedding: मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी अब पति-पत्नी है। दोनों ने मुंबई में रविवार को शादी कर ली है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर इरा त्रिवेदी ने शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, "अब मैं पूरी हुई।" फिल्म निर्माता मधु मंटेना ने लेखिका और योग गुरु इरा त्रिवेदी से शादी कर ली है। दोनों ने अपने खास दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में शादी की है। शादी की तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने उन्हें शादी के लिए बधाई दी है।

पिंक और गोल्डन साड़ी में दुल्हन

इरा त्रिवेदी ने इस अवसर पर पिंक और गोल्डन कलर की साड़ी पहन रखी थी। वहीं, उन्होंने सोने का कमरबंद भी पहन रखा था। वहीं, वह अपने हाथों में फूल लिए नजर आई। उन्होंने कानों में बड़ी बालियां पहन रखी थी। उन्होंने एक खूबसूरत नेकलेस पहन रखा था। वहीं, मधु मंटेना ने सफेद कुर्ता और धोती पहन रखी थी। उन्होंने सफेद स्टोल भी ले रखा था। उनकी फोटोज फैंस को भी काफी पसंद आ रही है।

दूल्हे दुल्हन ने किया किस

शादी के दौरान, दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आए। कई तस्वीरों में मधु मंटेना के हाथों को चूमते नजर आ रहे हैं। इरा ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है, "अब मैं पूरी हुई।" कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। कई लोगों ने उनकी फोटोज पर दिल और आग की इमोजी शेयर की है। वहीं, कई लोगों ने उनकी जोड़ी की सराहना की है।

मसाबा गुप्ता से ले चुके हैं तलाक

मधु मंटेना ने इसके पहले फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता से शादी की थी। दोनों ने 2015 में शादी की थी। हालांकि, 2019 में दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया। मसाबा से पहले उनका अफेयर नंदना सेन के साथ था। मधु मंटेना ने गजनी, उंगली और क्वीन जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। वहीं, इरा त्रिवेदी योगा एक्सपर्ट और लेखिका है। शनिवार को इसके पहले दोनों की मेहंदी मुंबई में हुई थी। इसमें राजकुमार राव, ऋतिक रोशन और आमिर खान ने भाग लिया था। सभी इस अवसर पर काफी खुश नजर आ रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X