500 करोड़ की रामायण की STARCAST - सलमान से लेकर ऋतिक तक एक साथ!
मधु मंटेना, उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर 500 करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर चुके हैं। रामायण पर बनने जा रही इस फिल्म की स्टारकास्ट की डीटेल्स धीरे धीरे आना शुरु हो जाएंगी। मंटेना, फिल्म में हर इंडस्ट्री के एक्टर्स लेना चाहते हैं।
बताया जा रहा है कि इस फिल्म को बनाने की प्रेरणा उन्हें अमर चित्र कथाओं से मिली। इस सीरीज़ आनंद पाई ने शुरू किया था और उनकी कहानियों के कारण, भारत की पौराणिक कथाएं काफी मशहूर हुईं। रामायण एक कोशिश होगी, आने वाली पीढ़ियों को नए तरीके से पुरानी कहानियां सुनाने की।

फिल्म तीन पार्ट में बनेगी और इसे एक बहुत बड़ा डायरेक्टर बनाने जा रहा है जिसका नाम जल्द ही घोषि त कर दिया जाएगा। हर इंडस्ट्री के बड़े सितारे इस फिल्म का हिस्सा होंगे।
गौरतलब है कि इस फिल्म को बनाने की हिम्मत और प्रेरणा दोनों ही बाहुबली 2 की सफलता से आया है। ज़ाहिर सी बात है कि फिल्म की तुलना सबसे ज़्यादा बाहुबली से ही की जाएगी। उत्तर प्रदेश के सेक्रेटरी अवनीश अवस्थी और फिल्म बंधु बोर्ड के चेयरमैन इस प्रोजेक्ट में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
फिल्म को देखने का सबसे बड़ा और अहम कारण ये भी होगा कि फिल्म की स्टार कास्ट क्या होगी। आपको बता दें कि राम और सीता के रूप में लोगों के मन अरुण गोविल और दीपिका ने सालों से अपनी बेहतरीन छवि बनाई हुई है तो ऐसे में उनकी छवि तोड़कर किसी और अभिनेता को राम और सीता के साथ बाकी रामायण के चरित्र को रूप में पेश करना काफी चैलेंजिंग होगा।
फेसबुक पर एक आर्टिस्ट द्वारा बनाए गए कुछ पेंसिल स्केच वायरल हो रहे हैं जो बॉलीवुड रामायण की परफेक्ट कास्ट लग रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications

