ऋतिक रावण, दीपिका सीता और राम महेश बाबू: मधु मंटेना ने अपनी रामायण को बताया सबसे बड़ी स्टारकास्ट

मधु मंटेना एक भव्य स्तर पर रामायण बनाने की तैयारी कर रहे हैं जिसका बजट 600 करोड़ है। इस रामायण को डायरेक्ट करेंगे नितेश तिवारी और रवि उदयावर और अब मधु मंटेना ने अपनी रामायण की स्टारकास्ट को सिनेमा की सबसे बड़ी स्टारकास्ट बताया है। खबर है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण सीता, तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू भगवान श्री राम और ऋतिक रोशन रावण की भूमिका में दिखाई देंगे।

हालांकि जब पिंकविला ने एक इंटरव्यू में मधु मंटेना से इस स्टारकास्ट की पुष्टि करना चाही तो वो मुस्कुराकर रह गए। ना ही उन्होंने हां कहा और ना ही इस खबर को नकारा। साथ ही मधु मंटेना ने ये दावा किया है कि उनकी रामायण की स्टारकास्ट बहुत बड़ी और भव्य होगी।

madhu-mantena-calls-hrithik-roshan-deepika-padukone-mahesh-babu-starrer-ramayana-grandest-film-eve

माना जा रहा है कि फिल्म हॉलीवुड फिल्म अवतार को टक्कर देने के स्तर पर तैयार की जा रही है। ये फिल्म 3d होगी और इसे सीता के दृष्टिकोण से दिखाए जाने की कोशिश की जाएगी। मधु मंटेना चाहते हैं कि इस रामायण के ज़रिए, पूरी दुनिया इस महाकाव्य की गाथा सुने और जाने।

मधु मंटेना ने फिल्म की स्टारकास्ट पर बात करते हुए कहा कि चूंकि राम, लक्ष्मण और सीता बहुत ही बड़े और भव्य किरदार हैं इसलिए उन्हें निभाने वाले एक्टर्स भी भव्य होंगे। हालांकि फिल्म की घोषणा इस दीवाली पर की जाएगी।

बॉलीवुड की रामायण

बॉलीवुड की रामायण

एक आर्टिस्ट ने पहले ही बॉलीवुड एक्टर्स को लेकर रामायण के किरदारों को इमैजिन किया। और ये स्टार्स इन किरदारों में परफेक्ट फिट बैठ रहे हैं। रामायण बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म तो होगी ही साथ ही सबसे गौरवशाली प्रोजेक्ट भी होगा।

ऋतिक रोशन बनते भगवान श्रीराम

ऋतिक रोशन बनते भगवान श्रीराम

मधु मंटेना की फिल्म में भले ही ऋतिक रोशन को राम नहीं रावण की भूमिका ऑफर की गई है। लेकिन देखा जाए तो ऋतिक रोशन राम के किरदार में परफेक्ट लगते। खासतौर से तब जब दीपिका पादुकोण सीता मैय्या के किरदार में दिखाई देतीं।

रावण - रजनीकांत

रावण - रजनीकांत

रामकथा में रावण ऐसा पात्र है, जो राम के उज्ज्वल चरित्र को उभारने काम करता है। किंचित मान्यतानुसार रावण में अनेक गुण भी थे। वह एक कुशल राजनीतिज्ञ , महापराक्रमी , अत्यन्त बलशाली , अनेकों शास्त्रों का ज्ञाता प्रकान्ड विद्वान पंडित एवं महाज्ञानी था। और इस आर्टिस्ट के लिए इस किरदार में रजनीकांत परफेक्ट लगते।

महाराजा दशरथ

महाराजा दशरथ

फिल्म कोई भी हो - रामायण या महाभारत, घर का सबसे बड़ा सदस्य यानि कि मुखिया अमिताभ बच्चन हीरहेंगे।

हनुमान दमदार

हनुमान दमदार

हनुमान रामायण में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में प्रधान हैं। अब ऐसे में अगर सलमान खान इस किरदार को निभाने की हामी भर दें तो वाकई ये क्या स्टारकास्ट होगी। दिलचस्प ये है कि सलमान खान पहले ही हनुमान द दमदार नाम की एक फिल्म में हनुमान के किरदार को अपनी आवाज़ दे चुके हैं।

लक्ष्मण रणबीर कपूर

लक्ष्मण रणबीर कपूर

लक्ष्मण रामायण के एक आदर्श पात्र हैं। और आज तक रणबीर कपूर ने कोई पौराणिक किरदार नहीं निभाया है। उन्होंने किसी कॉस्ट्यूम ड्रामा या पीरियड फिल्म में भी काम नहीं किया है। उन्हें इस किरदार में देखना दिलचस्प होगा।

भरत - शत्रुघ्न

भरत - शत्रुघ्न

जहां, लक्ष्मण रणबीर कपूर को इमैजिन किया गया वहीं भरत और शत्रुघ्न की भूमिकाओं में फरहान अख्तर और आदित्य रॉय कपूर की छवि दिखाई दी।

कैकेयी और मंथरा

कैकेयी और मंथरा

इला अरूण मंथरा जैसा एक किरदार आशुतोष गोवारिकर की फिल्म जोधा अकबर में निभा चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ, रेखा कैकेयी के किरदार में बेहतरीन दिख सकती हैं।

कुंभकर्ण संजय दत्त

कुंभकर्ण संजय दत्त

कुम्भकर्ण रावण का छोटा भाई था। कुम्भ यानि घड़ा और कर्ण यानि कान, अर्थात जिसके घड़े जैसे कान हों। कुम्भकर्ण छः-छः महिने बारी-बारी से सोत एवं जागता था। संजय दत्त का अग्निपथ अवतार देखने के बाद ये किरदार उन पर फिट बैठता लगता है।

शूर्पणखा कंगना रनौत

शूर्पणखा कंगना रनौत

किसी फिल्म में ऋतिक रोशन और कंगना रनौत एक साथ दिखें ये तो नामुमकिन लगता है लेकिन ये किरदार काफी दिलचस्प होता।

विभीषण अनिल कपूर

विभीषण अनिल कपूर

विभीषण रामायण के एक प्रमुख पात्र हैं। वे रावण के भाई थे।विभीषण बहुत ही बड़े राम भक्त थे। उन्होंने लंका में रहते हुए भी राम भक्ति की, जहाँ भगवान श्री राम का शत्रु रावण का राज था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X