Death News: धर्मेंद्र के बाद बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, नहीं रही ये टॉप एक्ट्रेस, सदमें में सितारे

Madhu Malhotra Death: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की वरिष्ठ अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 1980 और 1990 के दशक में उन्होंने कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया और अपने सहायक किरदारों के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। हालांकि वह मुख्य अभिनेत्री के रूप में ज्यादा फिल्मों की अगुवाई नहीं कर पाईं, लेकिन अनेक सुपरहिट फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाकर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

Madhu Malhotra Death

मधु मल्होत्रा अपने सशक्त अभिनय और सहज स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए जानी जाती थीं। छोटे लेकिन प्रभावशाली किरदारों के माध्यम से उन्होंने फिल्मों में ऐसी छाप छोड़ी, जिसे दर्शक लंबे समय तक याद करते रहेंगे। फिलहाल उनके निधन की वजह के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सुभाष घई ने दी श्रद्धांजलि

उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। फिल्ममेकर सुभाष घई ने भी उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मधु मल्होत्रा बेहद विनम्र स्वभाव की कलाकार थीं।

सुभाष घई ने एक पुराना किस्सा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने उन्हें फिल्म के प्रसिद्ध गीत "लंबी जुदाई" के लिए क्यों चुना था। उनके मुताबिक यह गीत पाकिस्तानी लोकगायिका रेशमा की आवाज में रिकॉर्ड किया गया एक लोकगीत था। ऐसे में उन्हें पर्दे पर एक उत्तर भारतीय चेहरे की जरूरत थी, जिसकी आंखों में भाव और चमक हो। इसी वजह से उन्होंने मधु मल्होत्रा को चुना और वह गीत आज भी यादगार माना जाता है।

100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

मधु मल्होत्रा 1980 और 1990 के दशक में हिंदी सिनेमा का जाना-पहचाना चेहरा रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1975 में रामसे ब्रदर्स की फिल्म अंधेरा से की थी। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे मुख्यधारा की फिल्मों में काम करना शुरू किया।

मधु मल्होत्रा ने सुभाष घई की बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई फिल्म 'हीरो' जो 1983 में आई थी और जैकी श्रॉफ-मीनाक्षी शेषाद्री लीड रोल में थे, उसके गाने 'लंबी जुदाई' में लिप सिंक करती हुई नजर आई थीं। इसके अलावा, वह 1982 में आई 'सत्ते पर सत्ता' में एक्टर पेंटल के साथ दिखी थीं। वह उस दौर का जाना-पहचाना नाम थीं और 100 से ज्यादा फिल्मों में इन्होंने काम भी किया था।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X