..................... Madhu Shalini is Ram Gopal verma's latest crush | अब मधु पर आया राम गोपाल वर्मा का दिल - Hindi Filmibeat

अब मधु पर आया राम गोपाल वर्मा का दिल

ram gopal verma
लगता है कि राम गोपाल वर्मा की आदत हो गयी है खबरों में बने रहने कि कभी वो फिल्म को लेकर चर्चा में बने रहते हैं तो कभी अपनी फिल्म की एकट्रेस को लेकर चर्चा में आ जाते हैं। जी हां रामू का नाम उर्मिला मातोंडकर, अंतरा माली, निशा कोठारी और जिया खान से जोड़ा जा चुका है। लेकिन अब उनकी अगली पसंद मधु शालिनी बन गयी हैं।

मधु उनकी फिल्म डिर्पाटमेंट में काम कर रही हैं। सूत्रों की माने तो रामू को उनके दोस्त पुरी जगन्नाथ ने मधु से फिल्म बुड्ढ़ा होगा तेरा बाप के सेट पर मिलवाया था। उस समय रामू नॉट अ लव स्टोरी की शूटिंग में बिजी थे। लेकिन वो इसी फिल्म के साथ अपनी आगे आने वाली फिल्म की भी तैयारी कर रहे थे और उन्होंने मधु को उसी समय अपनी फिल्म के लिए फाइनल कर लिया था।

अब रामू मधु पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हो चले हैं। खबर आयी है कि रामू ने अपनी फिल्म में एक गाना शूट करने के लिए 1 करोड़ खर्च किया यह गाना मधु पर ही फिल्माया गया है। आपको यह जान के और भी हैरानी होगी कि रामू ने अपनी पिछली फिल्म नॉट अ लव स्टोरी ही 80 लाख रूपए में बना ली थी।

मधु के बारे में रामू का कहना है कि मधु डिपार्टमेंट में दो एक्टर्स के साथ काम कर रही हैं। हम तो अच्छे दोस्त भी नहीं है। इसका मतलब रामू को अब मधु पसंद आ ही गयी है। हम आपको बता दें कि मधु शालिनी तेलेगु फिल्म इंडस्ट्री से हैं और वह पहली बार बॉलीवुड की पिल्म में काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X