12 सालों बाद अजय देवगन की यह हीरोइन बॉलीवुड में कर रही है वापसी, जूही चावला की हैं ननद

Madhu

फिल्म 'फुल और कांटे' में अजय देवगन के अपोजिट डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस मधु पिछले करीब 12 सालों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दूर रही हैं। अब 12 सालों बाद मधु एक बार फिर से अपनी फिल्म 'गेम ऑन' से बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है। दर्शक भी लंबे समय बाद मधु को फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। मधु ने साल 1991 में अजय देवगन के अपोजिट फिल्म 'फुल और कांटे' में डेब्यू किया था। इसके बाद मधु कुछ और फिल्मों में भी नजर आयी थी लेकिन फिर अचानक वह फिल्मी दुनिया से गायब हो गयी थी। हालांकि इस दौरान मधु सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती थी और अपने पुराने फोटो शेयर करके अपने फैंस को अपनी याद दिलाती रहती थी। 12 सालों में मधु का लुक भी काफी ज्यादा बदल चुका है।

अपने करियर के शुरुआती दिनों में मधु जहां मासूम दिखती थी वहीं अब वह पहले से कहीं ज्यादा ग्लैमरस नजर आती हैं। मधु ने इतने सालों के दौरान भले ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं किया लेकिन उन्होंने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपना काम जारी रखा। मधु ने तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया है। दर्शक आज भी फिल्म 'रोजा' की मधु के भोलेपन और मासूमियत के दीवाने हैं। मधु ने अपनी दमदार एक्टिंग और सादगी से दर्शकों का दिल जीत लिया था और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद मधु ने फिल्म 'दिलजले', 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ', 'रावण राज', 'उड़ान', 'हथकड़ी', 'यशवंत' और 'पहचान' में काम किया।

काफी कम लोगों को ही पता होगा कि मधु बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की रिलेटिव हैं। जी हां, मधु और हेमा मालिनी कजिन सिस्टर्स हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, मधु और जूही चावला के पति जय मेहता भी कजिन हैं। इस लिहाज से जूही मधु की भाभी और मधु उनकी ननद हुई। मधु का असली नाम मधुबाला रघुनाथ है। 53 साल की उम्र में भी मधु बेहद ग्लैमरस नजर आती हैं। मधु आखिरी बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में नजर आयी थी जिसमें कंगना रनौत ने लीड रोल किया था।

More from Filmibeat

Read more about: madhu ajay devgan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X