नानी मधु चोपड़ा ने वायरल कर दीं Malti Marie Jonas की अनदेखी तस्वीरें, Birthday Girl के क्यूट लुक्स!

malti marie Madhu chopra

Malti Marie Jonas Unseen Pics- प्रियंका चोपड़ा के घर में एक स्पेशल शख्स भी है जो कि उनके और निक जोनस की तरह की काफी खबरों में रहती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं प्रियंका-निक की बेटी मालती मैरी जोनस की जो कि आज अपना तीसरा जन्मदिन मना रहीं हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान काफी मस्ती की है लेकिन अब कुछ अनदेखी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दरअसल पीसी की मां मधु चोपड़ा ने मालती की कुछ अनदेखी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पब्लिक कर दिया है।

जैसे ही तस्वीरें वायरल हुईं वो आग की तरह फैल रही हैं। मालती मैरी का जन्म 15 जनवरी 2022 में हुआ था और अब वो 3 साल की हो चुकी हैं।

कैसी हैं तस्वीरें

दरअसल मधु चोपड़ा ने इन तस्वीरों को एक वीडियो के तौर पर पोस्ट किया है। मालती की खूबसूरत तस्वीरें देखकर आप हैरान होने वाले हैं। कहीं वो अपने हार डालकर खड़ी हैं तो कहीं मां के साथ नजर आ रही हैं।

कुछ जगहों पर निक जोनस के साथ उनकी क्यूट तस्वीरें हैं तो कहीं निक उनको मिल्क पिलाते दिख रहे हैं। मधु चोपड़ा ने नवासी के जन्मदिन के मौके पर इन तस्वीरों को साझा किया है।

उन्होने इन तस्वीरों के साथ लिखा, ''हमारे जीवन की रोशनी को जन्मदिन मुबारक हो, मालती मैरी, आपका जन्मदिन आपकी तरह ही जादुई हो!'' इसके बाद तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि चौकाने वाली बात ये है कि मधु चोपड़ा ने कमेंट सेक्शन बंद किया हुआ है।

प्रियंका चोपड़ा

इंडिया में देसी गर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा काफी समय से किसी इंडियन प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनी हैं। उनको आखिरी बार स्काई इज पिंक में देखा गया था लेकिन इस फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया था। देखने वाली बात होगी कि आने वाले वक्त में वो किस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगी।

More from Filmibeat

Read more about: malti marie madhu chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X