प्रियंका चोपड़ा की मां ने बताया प्रियंका को दीपिका पादुकोण से बेहतर, हो गईं बुरी तरह ट्रोल
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने हाल ही में अपनी बेटी के समर्थन में एक ट्वीट को जवाब दिया। लेकिन उनका जवाब उन्हीं पर भारी पड़ गया और लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल करने लगे। हुआ यूं कि एक वेबसाईट ने प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के एक फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें हू ब हू एक जैसा बताया।
इतना ही नहीं, इस वेबसाइट ने फैन्स से तुलना करते हुए पूछा कि उन्हें कौन बेहतर लगा। मधु चोपड़ा ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा - किसी अंधे को ही ये दोनों ड्रेस एक जैसी लग सकती है।

यहां तक तो मधु चोपड़ा की बात सही थी लेकिन उनकी अगली लाईन ही उन पर भारी पड़ गई। मधु चोपड़ा ने आगे लिखा - वैसे भी प्रियंका हमेशा Haute Couture बेहतर तरीके से carry करती है। बस मधु चोपड़ा का इतना कहना था कि फैन्स ने उन्हें घेर लिया।
एक यूज़र ने लिखा - आंटी शर्मिंदा करने वाली बातें करती हैं। लेकिन मधु चोपड़ा को भी पुत्री मोह घेर चुका था। वो कहीं से भी इस बात को खत्म करने को तैयार नहीं थीं।
मधु चोपड़ा ने इसका भी जवाब देते हुए कहा - सच बोलने में कैसी शर्मिंदगी? बस फिर क्या था एक एक कर फैन्स ने मधु चोपड़ा को बताया कि उनकी बात गलत क्यों थी।
जहां, दीपिका पादुकोण फैन्स ने उन्हें लिखा कि दीपिका पादुकोण, प्रियंका के मुकाबले बेहतर ही दिखेंगी क्योंकि दोनों की उम्र में काफी अंतर है। वहीं कुछ समझदार लोगों ने ये भी कहा कि ऐसी कोई भी तुलना करना ही क्यों हैं?

अक्सर होती है तुलना
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बीच अक्सर ही तुलना होती रहती है। दोनों के बीच की तुलना, उनके बॉलीवुड सफर से लेकर हॉलीवुड सफर तक लगातार हुई है। यहां तक की दोनों

भंसाली की पसंद
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही संजय लीला भंसाली की फेवरिट हैं। दीपिका ने जहां भंसाली के साथ राम लीला में पहली बार काम किया वहीं प्रियंका ने राम लीला में एक आईटम डांस से भंसाली का ऐसा दिल जीता कि दोनों बाजीराव मस्तानी का हिस्सा बन गईं।

गंगूबाई का था इंतज़ार
इसके बाद संजय लीला भंसाली ने प्रियंका चोपड़ा को इंशाल्लाह के लिए साईन किया। प्रियंका ने ये फिल्म साईन करने के बाद शादी का बहाना देते हुए ये फिल्म छोड़ दी। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा गंगूबाई काठियावाड़ी करने वाली थीं लेकिन डेट्स के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी। गंगूबाई की दूसरी दावेदार थीं दीपिका पादुकोण।

हर इवेंट में होती है तुलना
प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की तुलना तब से ज़्यादा होने लगी जब प्रियंका के इंटरनेशनल स्टार बनने के बाद दीपिका पादुकोण ने भी हॉलीवुड में अपनी किस्मत आज़माने की सोची। दीपिका पादुकोण भी हॉलीवुड इवेंट्स का हिस्सा बनने लगीं।

प्रियंका हैं अनुभवी स्टार
हालांकि सच ये है कि दोनों की तुलना करना वाकई बिल्कुल नाजायज़ है। प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण के मुकाबले काफी ज़्यादा अनुभवी हैं। हॉलीवुड में भी और बॉलीवुड में भी। जब दीपिका पादुकोण का हॉलीवुड प्रोजेक्ट XXX: Return of Xander Cage रिलीज़ भी नहीं हुआ था, उसके पहले ही प्रियंका चोपड़ा क्वांटिको से स्टार बन चुकी हैं।

सपोर्टिंग भूमिकाओं से डेब्यू
प्रियंका चोपड़ा अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में एक विलेन के किरदार में दिखाई दीं जो काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस था। ज़ाहिर है लोगों ने उसे पसंद किया। जबकि दीपिका पादुकोण XXX में सेरेना के किरदार में दिखीं जो विन डीज़ल की टीम का हिस्सा होती है। हालांकि ये दोनों ही सपोर्टिंग भूमिकाएं थीं।

प्रोड्यूसर बनकर बढ़ा कद
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2015 में अपनी प्रोडक्शन कंपनी खोली। पर्पल पेबल पिक्चर्स नाम की इस कंपनी ने रीजनल सिनेमा को काफी बढ़ावा दिया। इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्मों ने कुल मिलाकर 4 नेशनल अवार्ड जीते हैं। वहीं दीपिका पादुकोण ने भी छपाक के साथ अपनी प्रोडक्शन कंपनी का प्रोडक्शन्स का उद्घाटन किया।

कोल्ड वार की अफवाहें
दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बीच अक्सर ही कोल्ड वॉर की अफवाहें आती रही हैं। इन अफवाहों के बीच दोनों ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में अपनी केमिस्ट्री के जलवे बिखेरे थे।

उड़ती रहती हैं अफवाहें
हालांकि अफवाहों के बाज़ार में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बीच की कोल्ड वॉर हमेशा ही चर्चा में रही। खबरें थीं कि आईफा अवार्ड्स के एक इवेंट के लिए प्रियंका चोपड़ा को दीपिका पादुकोण के साथ पिंगा पर अपनी परफॉर्मेंस के लिए ज़्यादा पैसे दिए जा रहे थे। प्रियंका ने जहां इस ऑफर के लिए हां कर दी, वहीं दीपिका ने इसे तुरंत रिजेक्ट कर दिया।

बॉलीवुड फिल्मों का इंतज़ार
प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण दोनों ही एक साथ परदे पर बेहतरीन लगती हैं। अगर बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो दीपिका के पास फिलहाल शानदार फिल्मों की लाईन है वहीं दर्शक प्रियंका के अगले प्रोजेक्ट के अनाउंस होने का इंतज़ार कर रहे हैं। फैन्स का मानना है कि दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा दोनों में तुलना करने जैसा कुछ नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications


