..................... Madhu Chopra ने भी किया बड़ा खुलासा Madhu Chopra also made a big disclosure, told why films were taken away from Priyanka Chopra? - Hindi Filmibeat

Madhu Chopra ने भी किया बड़ा खुलासा, बताया Priyanka Chopra से क्यों छीन ली जातीं थीं फिल्में?

priyanka chopra

जब से प्रियंका चोपड़ा इंडिया आई हैं वो छाई हुई हैं और उन्होने जितने बयान इंडस्ट्री को छोड़ने को लेकर दिए वो सभी हैरान करने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा का कहना था कि उन्होने इंडट्री इसलिए छोड़ी थी क्योंकि यहां पर ग्रुप्स हैं और उनको साइडलाइन किया जा रहा था।

अब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का एक बयान काफी तेजी से खबरों का हिस्सा है और उन्होने बेटी के द्वारा कई फिल्में छोड़ने वाली बात पर से पर्दा उठाया है।

जी हां, हालिया इंटरव्यू के दौरान मधु ने प्रियंका के करियर के बारे में बात की और बताया कि कैसे कुछ सीनों को करने से इनकार करने के बाद वह फिल्मों से बाहर हो गईं।

उन्होने बताया कि, हम और प्रियंका दोनों इस फिल्म इंडस्ट्री में नए थे, ब्यूटी इंडस्ट्री.. यहां एक अंधा आदमी दूसरे अंधे आदमी को रास्ता दिखा रहा था। मैने कानून की पढाई की है फाइनेंस भी जानती थी। इसलिए, उसके अच्छे वकील होने के बावजूद मैं उसका कानूनी मामला देखती थी।

मैंने उसके वित्त को भी नज़रअंदाज़ कर दिया क्योंकि मुझे ज्ञान था।'' इसके अलावा उन्होने बताया था कि कई ऐसे सीन्स ऑफर होते थे जिसको मना करने पर फिल्में तक छीन ली जाती थीँ। मधु चोपड़ा का ये बयान खबरों का हिस्सा है।

हालांकि उनके इस बयान प्रियंका चोपड़ा ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है और ना ही किसी और की तरफ से बात की जा रही है। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैँ। हाल ही में वो बेटी मैरी और पति निक जोनस के साथ इंडिया आईं थीं।

प्रियंका चोपड़ा इसके अलावा फरहान अख्तर की एक फिल्म में भी नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट होंगी। हालांकि फिल्म को लेकर कब खबरें आती हैं ये तो वक्त ही बताएगा।

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X