हैरान हूं कि शाहरुख आज तक नहीं बदले- माधुरी दीक्षित!
माधुरी दीक्षित और शाहरुख ने कुछ समय पहले ही एक प्रोग्राम के दौरान स्टेज पर परफॉर्मेंस दी थी और स्टेज पर माधुरी-शाहरुख की रोमांटिक जोड़ी को एक बार फिर से देख उनके फैंस काफी खुश हुए थे। माधुरी ने इस एक्पीरियंस के बारे में बात करते हुए कहा मैं हैरान कि शाहरुख खान आज भी वही पुराने शाहरुख हैं। उनमें कुछ भी बदलाव नहीं आया है। वो आज भी अपने फैंस के लिए हर वो चीज करते हैं जो कि उनके फैंस को खुश करे। अपने फैंस के साथ अपने को-स्टार्स के साथ भी शाहरुख काफी प्यार से पेश आते हैं। उन्हें कंफरटेबल महसूस कराने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं।
माधुरी दीक्षित ने आगे कहा कि शाहरुख के अंदर आज भी वही जुनून और वही एनर्जी है जो कि सालों पहले हुआ करती थी। वो उतने ही केयरिंग हैं। शाहरुख और माधुरी दीक्षित ने साथ में फिल्म दिल तो पागल में काम किया था और उस फिल्म में शाहरुख-माधुरी की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आई थी। शाहरुख और माधुरी दीक्षित काफी अच्छे दोस्त भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












