"अजय देवगन की मां का रोल नहीं करूंगी, मैं उनकी हीरोइन थी, इसीलिए छोड़ा बॉलीवुड", टॉप एक्ट्रेस ने किया रिवील

madhoo-reveals-why-she-left-bollywood-says-i-dont-want-to-play-ajay-devgn-mother-i-was-his-heroine

Madhoo reveals why she left Bollywood: फूल और कांटे, रोजा, योद्धा जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस मधु ने 90 के दशक में अपने करियर के चरम पर बॉलीवुड छोड़ने का फैसला ले लिया था। उस वक्त वो तमिल सिनेमा में भी काफी मजबूत रोल कर रही थीं। अब सालों बाद एक्ट्रेस ने अपने फैसले को लेकर कई बातें रिवील की हैं और बताया कि कैसे वो हिंदी फिल्मों में मिलने वाले रोल से नाखुश थीं।

साल 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' के साथ अजय देवगन और मधु ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी और दोनों कलाकार निर्माताओं की पहली पसंद बन गए थे। लेकिन जहां अजय को बैक टू बैक मजबूत रोल मिलते गए, वहीं मधु को सिर्फ डांस- गाना वाले रोल मिले।

नहीं मिल रहे थे दमदार रोल

इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "90 के दशक के दौरान एक्शन फिल्मों और नायकों का बोलबाला था। इन फिल्मों में मेरी भूमिकाओं में मुख्य रूप से डांस करना, कुछ रोमांटिक लाइनें बोलना और माता-पिता के साथ आंसू बहाना शामिल था। मैं डांस करना एन्जॉय करती थी। लेकिन रोजा जैसी फिल्म करने के बाद मुझे धीरे-धीरे एहसास हुआ कि मैं ये सब करके खुश नहीं थी। जैसे जैसे शूटिंग की डेट नजदीक आती थी, मैं दुखी हो जाती थी। इसीलिए मैंने इंडस्ट्री छोड़ दिया।"

अजय देवगन की मां बनने में दिलचस्पी नहीं है

मधु ने आगे कहा, "आज भी एक निश्चित उम्र के बाद अभिनेत्रियों के लिए दमदार रोल पाना मुश्किल होता है। मुझे अजय देवगन की मां का किरदार निभाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। और यह एक संभावित scenario है। हम दोनों एक साथ इंडस्ट्री में लॉन्च हुए थे और एक ही उम्र के हैं।"

More from Filmibeat

Read more about: madhoo ajay devgn
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X