आमिर के कायल हुए माधवन
थ्री ईडियट्स में आमिर के साथ काम करने वाले हीरो, आर माधवन इससे पहले भी आमिर के साथ दो फिल्मों में काम कर चुके हैं। रंग दे बसंती में उन्होने पहली बार आमिर के साथ काम किया था। आमिर के साथ काम कर के वह खुद को काफी गौरवान्वित महसूस करते हैं। माधवन खुद भी बढ़िया अभिनय के लिए ही जाने जाते हैं। इसके बाद भी माधवन का कहना है कि आमिर और अमिताभ जैसे लोगों के साथ काम कर के पता चलता है कि अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है।
वह कहते हैं 'एक्टर सोलो फिल्मों में काम करते-करते खुद को स्टार मानने लगते हैं। लेकिन जब आप किसी फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गजों के साथ काम करते हैं तो आप अपनी असलियत जान पाते हैं कि आप कहाँ पर हैं।' माधवन का कहना है कि ये फिल्म उनके करियर की स्पेशल फिल्म रही। इस फिल्म के कुछ ऐसे मोमेंट्स हैं जो उन्हे हमेशा याद रहेंगे। इस साल माधवन की दो फिल्में रिलीज हुईं। 13 बी और सिकंदर, दोनों ही फिल्मों में उनके अभिनय की तारीफ हुई है।
माधवन की फिल्म थ्री ईडियट्स जल्द रिलीज होने वाली है। उनकी आने वाली फिल्में तीन पत्ती और तनु वेड्स मनु है। तीन पत्ती में उन्होने एक बार फिर आमिर के साथ काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications