..................... Madhavan says he was offered Ranveer's Simmba, reveals why he can't be part of it - Hindi Filmibeat

सिम्बा: आर माधवन का छलका दर्द, फिल्म ऑफर हुई, इस कारण नहीं बनेंगे फिल्म का हिस्सा

इन दिनो बॉलीवुड मे फिल्म आने वाली फिल्मों मे रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा काफी चर्चा में चल रही है। बता दे कि फिल्म में लीड रोल में रणवीर सिंह है और वो इस फिल्म में एक पुलिसवाले के रोल में नजर आने वाले है।

बता दें कि फिल्म एक्टर आर माधवन ने एक खुलासा करते हुए लिखा है कि वो इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले थे लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पा रहे है जिसका दुख उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जाहिर कर दिया है।

बता दे कि फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे है और इसके लिए उन्होने आर माधवन को भी अप्रोच किया था। दरअसल फिल्म का हिस्सा ना बन पाने का कारण आर माधवन की इंजरी है जिस कारण वो इस मौके से चूक गए है।

simmba, ranveer singh, rohit shetty, r madhavan, sara ali khan, सिंबा, रणवीर सिंह, सारा अली खान, रोहित शेट्टी, आर माधवन

आपको बता दे कि आर माधवन ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि वो इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे थे और वो रोहित शेट्टी के बहुत बड़े फैन भी है। इसके आगे लिखते हुए उन्होने कहा कि वो इंजरी से परेशान है जिस कारण वो फिल्म का हिस्सा नहीं बन पा रहे है।

मैडी ने ये भी कहा था कि उनको पता की ये उनके करियर के लिए कितनी बड़ी आपॉर्चुनिटी थी लेकिन उन्होने इसको मिस कर दिया। इस बात का दुख भी उन्होने जाहिर किया है।

बता दें कि इस फिल्म मे आपको लीड रोल में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान देखने को मिलेंगी और रणवीर ने इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर संग्राम भालेराव का रोल किया है।

बता दे फिल्म रोहित शेट्टी की द्वारा डायरेक्ट की जा रही है और इसको धर्मा प्रोडक्शन बना रहा है। बता दे कि इस एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग इस साल अप्रैल शुरु हो जाएगी।

फिलहाल तो इस फिल्म लिए रणवीर सिंह के फैन बेसब्री से इंतजार कर रहे है। फिल्म को दिसंबर में रिलीज करने की बात चल रही है पर इसकी फाइनल डेट अभी सामने नही आई है। बता दें कि इन दिनो रणवीर सिंह फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग कर रहे है और उनके साथ इस फिल्म में आलिया भट्ट भी नजर आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X