शंघाई महोत्सव में दिखाई जाएगी '13 बी'

फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता आर.माधवन ने कहा है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि फिल्म '13 बी' को शंघाई महोत्सव में दिखाई जाएगी।
फिल्म का तमिल संस्करण 'यावारुम नालाम' को भी दर्शकों ने पसंद किया है। माधवन ने कहा कि तमिलनाडु में इस फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली है।
माधवन इन दिनों परिवार के साथ बैंकाक में हैं। उन्होंने कहा कि वह मई के अंत में चेन्नई लौटेंगे, जिसके बाद वह शंघाई फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











