कॉफी विद एन इडियट’ में माधवन

By Neha Nautiyal

R.Madhvan
अमेरिका में 'कॉफी विद एन इडियट" की मेजबानी कर चुके बॉलीवुड अभिनेता आर. माधवन कहते हैं कि '3 इडियट्स" की अवधारणा को केवल भारतीयों ने ही नहीं समझा, बल्कि अप्रवासियों को भी यह फिल्म पसंद आई है। माधवन कहते हैं कि अमेरिका में अप्रवासी लोग '3 इडियट्स" से जिस बौद्धिक स्तर पर जुड़े थे उसे देखकर वह आश्चर्यचकित हो गए थे।

इस फिल्म ने शिक्षा तंत्र तथा युवाओं की शक्ति के संदर्भ में पूर्वी और पश्चिम विचारों के बीच की दूरी कम करने में भारतीय सिनेमा के योगदान पर चर्चा शुरू की है। उन्होंने बताया कि 'कॉफी विद एन इडियट" का विचार '3 इडियट्स" फिल्म से प्रेरित था। इसके लिए उन्होंने अमेरिका के चार शहरों डालास, सैन जोस, न्यूजर्सी और शिकागो में चार अलग-अलग दर्शकों से मुलाकात की। प्रत्येक मुलाकात करीब दो घंटे चली।

माधवन को '3 इडियट्स" में उनके सह-अभिनेता रहे आमिर खान के साथ सूडान फिल्म महोत्सव में आमंत्रित किया गया था लेकिन आमिर के पिता के निधन के चलते वह इसमें शामिल नहीं हो सके। सूडान फिल्म महोत्सव में शामिल होने का कार्यक्रम रद्द हो जाने के बाद माधवन ने 'कॉफी विद इन इडियट" की योजना बनाई। माधवन कहते हैं कि यदि '3 इडियट्स" नहीं बनती तो शिक्षा पर चर्चा करने के लिए एक रचनात्मक मंच नहीं मिल पाता और न ही युवा इस पर बोलते।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X