कौन हैं 6 महीने की प्रेग्नेंट दुल्हन से शादी रचाने वाला एक्टर, 2 बच्चों और पहली पत्नी को दिया नासूर जख्म

Madhampatty Rangaraj Joy Crizildaa Wedding: जाने-माने अभिनेता और शेफ माधमपट्टी रंगराज ने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली है, जिससे उनके फैंस हैरान हैं। खास बात ये है कि उनकी नई दुल्हन जॉय छह महीने की गर्भवती हैं। रविवार को जॉय ने खुद इस मंदिर में हुई शादी की पुष्टि की और अपने पति के साथ फोटो शेयर करते हुए 'मिस्टर एंड मिसेज रंगराज' लिखा। इसके कुछ घंटों बाद, जॉय ने एक्स (पहले ट्विटर) पर "बेबी लोडिंग 2025" पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर भी दी। तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है।
माधमपट्टी रंगराज की यह अचानक हुई दूसरी शादी और प्रेग्नेंसी की खबर से इंटरनेट यूजर्स हैरान हैं। वहीं, माधमपट्टी की पहली पत्नी श्रुति रंगराज का दावा है कि उनका तलाक अभी नहीं हुआ है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में खुद को माधमपट्टी की पत्नी बताया है। कुछ समय पहले, श्रुति ने तलाक की खबरों पर रिएक्ट करते हुए पति और दो बच्चों के साथ एक फैमिली फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि वे साथ हैं।
आपको बता दें कि माधमपट्टी फिल्म 'मेहंदी सर्कस' के अलावा टीवी शो 'कुकु विद कोमाली' में काम कर चुके हैं और काफी फेमस हैं। एक्टर बनने से पहले वे एक मशहूर शेफ हुआ करते थे। बेंगलुरु में उनका खुद का रेस्टोरेंट भी है और उन्होंने कई शादियों में अपनी कैटरिंग सर्विस भी दी है। किचन से स्क्रीन तक का उनका सफर बेमिसाल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह 400 से ज्यादा शादियों में कैटरिंग सर्विसेज कर चुके हैं. वह कई सारे कुकिंग शोज में जज की भूमिका में भी नजर आ चुके हैं.


Click it and Unblock the Notifications