मडगांव एक्सप्रेस के नए गाने ने किया धमाका, कुणाल खेमू की आवाज में रिलीज हुआ ट्रैक

By Filmibeat Desk
madgaon express

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने मडगांव एक्सप्रेस के साथ ऑडियंस को हंसी से भरा सफर कराने का इरादा किया है। ट्रेलर रिलीज के बाद से फिल्म को देखने के लिए ऑडियंस ने बेसब्री देखने मिल रही है।

एक्टर्स द्वारा लगातार शेयर किए जाने वाले BTS की झलक के साथ गानों ने भी सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म से एक और शानदार कड़ी को पेश किया है, जी हां! हम बात कर रहे हैं हम यहीं गाने की जिसे मल्टी टैलेंटेड कुणाल खेमू ने अपनी आवाज से सजाया है, जो दर्शकों की पुरानी यादों को ताजा करेगा, साथ ही फैंस के दिलों को छुएगा।

गाना हम यहीं दोस्तों के अनमोल यागों को याद दिलाता है, जिसमें साझेदारी और खुशी का एहसास है। दिल को छू लेने वाले बोल और खूबसूरत धुन सभी के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली है। अंकुर तिवारी जिन्हें उनके संगीत की इमारत के लिए जाना जाता है, उन्होंने हम यहीं के लिए म्यूजिक कंपोज किया है, इतना ही नहीं उन्होंने इसमें अपना सिग्नेचर टच भी दिया है।

गाने को सच में सबसे खास बनाती है कुणाल खेमू की इन्वॉल्वमेंट, जैसे की उनका को-कंपोजर, सिंगर, और लिरिशिएट के रूप में काम करना। उनके पर्सनल टच ने ट्रैक को बेहद खूबसूरत बनाया है। ब्रैडले टेलिस द्वारा साउंड प्रोडक्शन , गाने को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाता है।

गाने के हर नोट पूरी तरह से सुनने वालों के इमोशन को छूती है और इस तरह से यह दर्शकों को उत्साहित करने के लिए पूरी तरह से सेट है। मडगांव एक्सप्रेस वादा करती है कि ये बेहद मजेदार फिल्मी सफर होने वाली है, जिसमें हंसी, दोस्ती, और दिल को छू लेने वाले पल होंगे, और हम यहीं इस सफर के लिए बिल्कुल सही माहौल सेट करता है।

"बचपन के सपने... लग गए अपने," इस टैगलाइन के साथ, 'मडगांव एक्सप्रेस' को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। वहीं, कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

More from Filmibeat

Read more about: madgaon express
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X