मड़गांव एक्सप्रेस ने खूब बटोरी तारीफें, हंसल मेहता ने कुणाल खेमू की फिल्म को लेकर कह डाली ये बात?

By Filmibeat Desk
madgaon express kunal khemu

ट्रेलर रिलीज के बाद से ही, एक्सेल एंटरटेनमेंट की आने वाली फिल्म मडगांव एक्सप्रेस ने लोगों को एक जबरदस्त हंसी का पंच देखने के लिए बहुत बेसब्र कर दिया है। मेकर्स ने दर्शकों को फिल्म से जुड़े एनर्जी से भरपूर और एंटरटेनिंग सोंग्स के साथ भी बांधे रखा है।

ऐसे में फैंस की बढ़ती उत्सुकता के बीच, डायरेक्टर हंसल मेहता भी फिल्म देखने पर अपनी खुशी जाहिर करते नजर आए। अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए, हंसल मेहता ने कैप्शन में लिखा - "ये तो बिलकुल ही पागलपंती है! @pratikgandhiofficial एक दम धमाल हैं।

वैसे ही @divyenndu और @avinashtiwary15 भी। एडवांस में बधाई हो @kunalkemmu. फिजिकल कॉमेडी करना आसान नहीं होता। तुमने तो बाखूबी कर दिखाया है!"

"बचपन के सपने... लग गए अपने," इस टैगलाइन के साथ, 'मडगांव एक्सप्रेस' को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। वहीं, कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

कुणाल खेमू की सिस्टर इन लॉ यानी सबा पटौदी ने स्क्रीनिंग में फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर इसकी बड़ी तारीफ की। उन्होंने लिखा, "बहुत गर्व महसूस कर रही हूं तुम पर भाई। @kunalkemmu, तुम तो जीनियस हो। क्या मस्त, क्रेज़ी और सुपर फिल्म है। #madgaonexpress देखना तो बनता है।"

More from Filmibeat

Read more about: madgaon express kunal khemu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X