Made In Heaven के एक्टर अर्जुन माथुर ने तलाक के 12 साल बाद गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, सामने आई पहली तस्वीर...

Arjun Mathur

Arjun Mathur Wedding Photo: अर्जुन माथुर नामी एक्टर हैं। उन्हें अमेजन प्राइम के पॉपुलर शो मेड इन हैविन में देखा गया था। इस सीरीज की वजह से एक्टर की जमकर वाहवाही हुई थी। अपने काम के अलावा एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास लाइमलाइट में रहते हैं। बता दें कि एक्टर ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड से गुपचुप शादी रचाई है। दोनों की शादी की पहली तस्वीर रेडिट पर वायरल हो रही है।

अर्जुन माथुर की शादी की पहली तस्वीर आई सामने
अर्जुन माथुर ने अपने चाहने वालों को सरप्राइज कर दिया है। दरअसल अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड टिया तेजपाल से गुपचुप शादी रचा ली है। जिसकी तस्वीर रेडिट पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हो रही इस तस्वीरे में देखा जा सकता है कि टिया तेजपाल पीली और लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं और अर्जुन माथुर लाल रंग के कुर्ते और सफेद पायजामे में दिखाई दे रहे हैं। दोनों के गले में वरमाला है और दोनों अपने शादी के वचन लेते दिख रहे है। दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

तलाक के 12 साल बाद की दूसरी शादी
आपको बता दें कि अर्जुन की यह दूसरी शादी है। टिया से पहले उन्होंने सिमरित से शादी की थी। दोनों ने साल 2010 में शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चला और दोनों ने 2012 में तलाक ले लिया। वहीं अब शादी टूटने के 12 साल बाद अर्जुन ने दूसरी शादी रचाई है।

4 साल डेट करने के बाद की शादी
बता दें कि अर्जुन माथुर ने अभी तक अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं। अर्जुन टिया को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। साल 2020 में उन्होंने टिया तेजपाल के साथ अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर ऑफिशियल किया था। वहीं 4 साल से ज्यादा एक दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों एक दूसरे के शादी के रिश्ते में बंध गए हैं। बता दें कि दोनों ने शादी धूम धाम से नहीं बल्कि एक प्राइवेट सेरेमनी में की है। जिसमें केवर परिवार के कुछ लोग और दोस्त शामिल हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X