Made In China- राजकुमार राव की फिल्म का नया पोस्टर Out- सामने आई ट्रेलर रिलीज डेट
अभिनेता राजकुमार राव कितने शानदार अभिनेता हैं ये तो सभी जानते हैं और इस समय वो फिल्म मेड इन चाइना को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। इस फिल्म का नया पोस्टर आज रिलीज हुआ है और साथ ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का भी एलान हो गया है। बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर 18 सितंबर को रिलीज होगा। बता दें कि इस पोस्टर को रिलीज करते हुए राजकुमार राव ने लिखा है कि बहुत ही ध्यान से हैंडल कर रहें हैं ताकि राज ना खुल जाए, सारे सवालों का जवाब मिलेगा मे़ड इन चाइना के ट्रेलर में, बस 2 दिनों के बाद।
बता दें कि राजुकमार राव जब भी किसी फिल्म के साथ सामने आते हैं तो धमाका ही करते हैं लेकिन उनकी आखिरी रिलीज फिल्म जजमेंटल है क्या कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और बुरी तरह से फ्लॉप हो गई।

फिल्म में उनके साथ कंगना रनौत नजर आईं थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो इसके बाद राजकुमार राव फिल्म तुर्रम खां और रुही अफ्जा में नजर आएंगे। तुर्रम खां में उनके साथ नुसरत भरुचा और रूही अफ्जा में उनके साथ जाह्नवी कपूर नजर आने वाली है।
मतलब साफ है कि राजुकमार राव लगातार बड़े बड़े धमाके करने वाले हैं। काफी समय से राजुकमार राव इंड्स्ट्री ने में मेहनत कर रहे हैं है लेकिन उसका फल अब जाकर उनको मिला है। वो लगातार फिल्मों में बिजी रहते हैं। फिलहाल उनके फैंस मेड इन चाइना के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











