'मेड इन चाइना' का पहला मोशन पोस्टर रिलीज- अपने बेस्ट अंदाज़ में दिखे राजकुमार राव
दबंग 3 के बाद अब राजकुमार राव की फिल्म 'मेड इन चाइना' का भी पहला मोशन पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म को निखिल मुसेल डायरेक्ट कर रहे हैं और प्रोड्यूस दिनेश विजन कर रहे हैं। फिल्म में राजकुमार के साथ मौनी रॉय, बोमन ईरानी, गजराज राव, सुमित व्यास, अमायरा दस्तूर और परेश रावल नजर आने वाले हैं। यह दिवाली 2019 पर रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर भी अगले हफ्ते रिलीज कर दिया जाएगा।
फिल्म की बात करें तो.. फिल्म की कहानी एक गुजराती बिजनेसमैन के इर्द गिर्द घूमती है, जो कि राजकुमार हैं और मौनी उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी.. जो अपने पति को उकसाती हैं कि वो चीन जाए और वहां बिजनेस करे।

राजकुमार राव की फिल्मों से यूं भी दर्शकों को काफी उम्मीद रहती है। बता दें, दिवाली पर राज की 'मेड इन चाइना' अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' और तापसी पन्नू की 'सांड की आंख' से क्लैश होने वाली है। उम्मीद करते हैं कि फिल्म का कंटेंट इतना दमदार हो कि दर्शकों सिनेमाघर तक खिंचे चले आएं। पहले यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर से इसे 30 अगस्त किया गया। फिर साहो की वजह से इसे 30 से आगे कर दिवाली रिलीज किया गया है।
साल 2019 में राजकुमार राव इससे पहले 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'जजमेंटल है क्या' में नजर आ चुके हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लिहाजा उम्मीद कर सकते हैं कि दिवाली पर राजकुमार बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











