''मुझे मेरी फिल्म पर भरोसा है, हमें अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 से कोई खतरा नहीं''

दिवाली को बॉक्स ऑफिस के लिहाज से बेहद लकी माना जाता है। दिवाली पर रिलीज लगभग सभी फिल्में काफी अच्छा बिजनेस करती है। ऐसे में इस साल दिवाली के मौके पर एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं। राजकुमार राव की मेड इन चाइना, अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 और भूमि पेडनेकर- तापसी पन्नू की सांड की आंख।

इस क्लैश पर बात करते हुए मेड इन चाइना के निर्देशक मिखिल मुसेल ने कहा कि- दिवाली रिलीज के लिए एक लंबा वीकेंड है। लोग अलग अलग तरह की फिल्में देखना पसंद करते हैं और तीनों ही फिल्में अच्छा कर सकती है। जिस तरह की फिल्म हमने बनाई है, हमें अपनी फिल्म पर पूरा भरोसा है। यह इंटरटेनिंग है और इसमें काफी बातें छिपी हैं। साथ ही हमें अपनी स्टारकास्ट पर गर्व है। मैं सिर्फ अपनी फिल्म की बात करूं तो मैं इसे लेकर बहुत कॉफिडेंट हूं.. बाकी दो फिल्मों को भी शुभकामनाएं.

Made In China

फिल्म 'मेड इन चाइना' में राजकुमार राव के साथ मौनी रॉय, बोमन ईरानी, गजराज राव, सुमित व्यास, अमायरा दस्तूर और परेश रावल नजर आने वाले हैं।

राजकुमार राव की फिल्मों से यूं भी दर्शकों को काफी उम्मीद रहती है। उम्मीद करते हैं कि फिल्म का कंटेंट इतना दमदार हो कि दर्शकों सिनेमाघर तक खिंचे चले आएं। पहले यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर से इसे 30 अगस्त किया गया। फिर साहो की वजह से इसे 30 से आगे कर दिवाली रिलीज किया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X